आलिया भट्ट ने यूं किया साल 2023 को गुडबाय, लोगों ने पूछा, 'एडिटिंग में कितना टाइम लगा?'
Alia Bhatt says goodbye to 2023: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट के लिए साल 2023 कई मायनों में खास रहा। साल 2023 की शुुरुआत से पहले ही अदाकारा आलिया भट्ट मां बनी थीं। ऐसे में साल 2023 की शुरुआत के साथ ही उनके मातृत्व के सफर की शुरुआत हुई थी जिसे एक्ट्रेस ने बखूबी निभाया। साल 2023 में अदाकारा आलिया भट्ट ने अपना ज्यादातर वक्त अपने परिवार को दिया। वो काम पर कम ही नजर आईं। जिसकी खुशी एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ नजर आई। बीते साल एक्ट्रेस आलिया भट्ट की महज एक ही फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर आ सकी। वो रणवीर सिंह स्टारर निर्देशक करण जौहर की मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आईं। ये मूवी भी सुपर-डुपर हिट रही।
अब नए साल 2024 के स्वागत से पहले अदाकारा आलिया भट्ट ने पीछे मुड़कर देखा है। एक्ट्रेस ने साल 2023 के खत्म होने से पहले एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने साल 2023 में अपने फिल्मी सफर की झलकियां तस्वीरों के जरिए फैंस को दिखाई। महज 15 सेकेंड्स के इस वीडियो में एक्ट्रेस साल 2023 के सभी यादगार पलों को समेटे अपने सौइयों लुक्स को फ्लॉन्ट करती दिखीं। ये वीडियो एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में आते ही छा गया। जिस पर लोग जमकर कमेंट्स करते दिखे। यहां देखें सामने आया आलिया भट्ट का लेटेस्ट वीडियो।
आलिया भट्ट को मिले ढेरों कमेंट्स
अदाकारा आलिया भट्ट के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स देते दिखे। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा, 'इस वीडियो को एडिट करने में कितना वक्त लगा।' जबकि, एक यूजर ने कहा, 'वाकई में साल 2023 आलिया भट्ट के नाम था।' तो एक यूजर ने कहा कि साल 2023 में सबसे अच्छी बात जो थी वो बेबी राहा थी। तो कई लोग उनके इस राउंडअप वीडियो को देख इमोशनल होते दिखे।
आलिया भट्ट के लिए खास होगा साल 2024
इतना ही नहीं, आने वाला साल भी अदाकारा आलिया भट्ट के लिए खास होने वाला है। आने वाले साल अदाकारा अपने होम प्रोडक्शन की मूवी जिगरा लेकर सिनेमाघर पहुंचेंगी। इस फिल्म में अदाकारा लीड रोल प्ले करने के साथ ही, इस मूवी को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। यही वजह है कि आलिया भट्ट की इस मूवी का फैंस को जबरदस्त इंतजार है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/8SGkmNV
https://ift.tt/rOT9cKa
Comments
Post a Comment