Today Entertainment News: नपल म हट 'आदपरष' स बन रणदप हडड न पर क 'वर सवरकर' क शटग
Today Entertainment News: सिनेमा जगत से कई बड़ी खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। एक तरफ जहां प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' से नेपाल में बैन को हटा दिया गया तो एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीर सावरकर' की शूटिंग पूरी कर ली है। अनन्या पांडे ने बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और शनाया कपूर संग अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो वहीं तैमूर अली खान अपने भाई और जेह और बहन इनाया के साथ गर्मी में आइसक्रीम खाते नजर आए। तीनों बच्चों की यह तस्वीर उनकी सबा पटौदी ने शेयर की है। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
नेपाल में 'आदिपुरुष' से हटा बैन
आदिपुरुष के मेकर्स के लिए नेपाल से एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल नेपाल कोर्ट ने काठमांडू सिटी में लगे सभी हिंदी फिल्मों के बैन को हटा दिया है। इसके साथ ही प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म से भी बैन हट गया है। बता दें कि 'आदिपुरुष' में मां सीता के जन्मस्थान को लेकर नेपाल में जमकर विरोध हुआ था, जिसके बाद काठमांडू सिटी के मेयर ने फिल्म पर बैन लगाने की बात कही थी।
रणदीप हुड्डा ने पूरी की स्वातंत्र्यवीर सावरकर की शूटिंग
एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद रणदीप ने एक पोस्ट के जरिए दी। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आखिरकार में अब अच्छे से खाना खा सकता हूं।"
रणदीप हुड्डा का पोस्ट
गर्मी में आइसक्रीम का लुत्फ उठाते नजर आए तैमूर, जेह और इनाया
करीना के लाडले तैमूर, जेह और इनाया की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में तीनों भाई-बहन गर्मी के मौसम में आइसक्रीम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। बच्चों की इस तस्वीर को सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
तैमूर और जेह की तस्वीर
शाहरुख खान के डेडिकेशन से इंप्रेस हुए 'जवान' के स्टंटमैन
शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके एक स्टंटमैन ने किंग खान की जमकर तारीफ की है। इंडियन एक्ट्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार सद्दाम नाम के स्टंटमैन ने शाहरुख खान को सबसे दरियादिल और स्वीट एक्टर बताया है।
अनन्या पांडे ने शेयर की बेस्ट फ्रेंड्स संग तस्वीर
अनन्या पांडे ने अपनी पुरानी एलबम से सुहाना और शनाया संग अपने बचपन की तस्वीर और हाल ही तस्वीर शेयर की है। तीनों बेस्ट फ्रेंड इस तस्वीर में बेहद ही क्यूट लग रही हैं। तीनों की यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZYXb3MJ
https://ift.tt/yKpg1ul

Comments
Post a Comment