Tiger 3 क लए सलमन खन न शर क डबग फलम क वएफएकस पर कम हआ सटरट

Salman Khan Film Tiger 3 Update : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। सलमान खान पिछली बार ईद पर रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। सलमान खान की इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। अब सलमान खान फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म के लिए फैंस दिवाली का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' पर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर नई खबर क्या है।

सलमान खान ने शुरू की फिल्म 'टाइगर 3' की डबिंग

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'टाइगर 3' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'टाइगर 3' का पहला कट फाइनल हो चुका है और इसके वीएफएक्स का शुरू हो चुका है। ये भी जानकारी सामने आई है कि सलमान खान ने अपने हिस्से की डबिंग शुरू कर दी है और जल्द ही कटरीना कैफ भी उनके साथ जुड़ेंगी। बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है। सलमान खान की 'टाइगर' फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

फिल्म 'टाइगर 3' में होगा शाहरुख खान का कैमियो

फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल होगा। बताते चलें कि सलमान खान ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो किया था। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि सलमान खान की 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की फिल्में 'एक था टाइगर' साल 2012 में और 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में रिलीज हुई थी। सलमान खान पिछली बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई दिए थे। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Jn6Blmp
https://ift.tt/goWyZXm

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म