Tere Ishk Mein: 'रझण' क बद Dhanush क सथ फर इटस लव सटर लकर आएग आनद एल रय दख धस वडय
Dhanush joins Anand L Rai movie Tere Ishk Mein: 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' की बंपर सक्सेस के कॉलीवुड सुपरस्टार धनुष ने निर्देशक आनंद एल राय की अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। 'रांझणा' के 10 साल पूरे होने की खुशी का जश्न मनाते हुए इस निर्देशक और एक्टर की जोड़ी ने अपनी अगली फिल्म का धांसू ऐलान आज कर दिया। इस फिल्म का ऐलान करते हुए मेकर्स ने एक जबरदस्त एनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है। जिसमें सुपरस्टार धनुष दारू की बोतल से अपने प्रेमी के जाने के बाद आग लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में धनुष एक धांसू डायलॉग बोलते दिख रहे हैं। जिससे साफ होता है कि 'रांझणा' की तरह ही इस फिल्म में भी धनुष अपना प्यार किसी और की वजह से खो देंगे। ये एक जबरदस्त एक्शन और इंटेंस लव स्टोरी होने वाली है। इस फिल्म के लिए संगीतकार ए.आर रहमान ने हाथ मिलाया है। यहां देखें सामने आया आनंद एल राय का वीडियो।
धनुष के साथ आनंद एल राय की फिल्म का हुआ धांसू ऐलान
आनंद एल राय ने धनुष के कैरेक्टर का किया खुलासा
फिल्म निर्देशक आनंद एल राय ने धनुष स्टारर अपनी अगली फिल्म का ऐलान 'रांझणा' की दसवीं एनिवर्सिरी पर किया है। इस फिल्म के बारे में कुछ विस्तार से बताते हुए निर्देशक ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म में उनका नाम शंकर होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक ने लिखा, 'कुछ कहानियां किसी पुराने दोस्त जैसी मिल जाती हैं। जो हाथ नहीं मिलाती सीधा आगे गले लग जाती हैं। 10 साल पहले एक ऐसी ही कहानी मिली थी हमें... कुंदन की कहानी। दोस्त था मेरा, पर जी न सका... उसका मूड नहीं था जीने का। ' जबकि अगले ट्वीट में निर्देशक ने लिखा, 'अब 10 साल बाद फिर एक किस्सा आया है। कुंदन और ये लड़का एक से ही हैं। बस इसका मूड दुनिया फूंक देने का है।' यहां देखें निर्देशक के ये ट्वीट्स।
Kuch kahaniyan kisi purane dost jaisi mil jaati hain! Jo haath nahin milaati, seedhe aake gale lag jaati hain…https://t.co/bJOTB8NbOR
10 saal pehle ek aisi hi kahani mili thi humein... Kundan ki kahani. Dost tha mera, par jee naa saka... uska mood nahi tha jeena ka!
— Aanand L Rai (@aanandlrai) June 21, 2023
Ab 10 saal baad phir ek kissa aaya hai; Kundan aur ye ladka ek se hi hain, bus iska mood duniya phoonk dene ka hai!
Sirf aapke liye…’Tere Ishk Mein’#TereIshkMein #10YearsOfRaanjhanaa #ColourYellowProductions @arrahman #HimanshuSharma @dhanushkraja @Irshad_Kamil— Aanand L Rai (@aanandlrai) June 21, 2023
आनंद एल राय संग धनुष की तीसरी फिल्म होगी 'तेरे इश्क में'
बता दें कि इसके साथ ही तमिल सुपरस्टार धनुष और आनंद एल राय ने एक बार फिर साथ हाथ मिलाया है। इससे पहले ये दोनों सितारे 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। 'तेरे इश्क में' अब इन दोनों की ये तीसरी फिल्म साथ में होगी। इस फिल्म की बाकी कास्टिंग का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। इसका ऐलान मेकर्स आने वाले दिनों में करेंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/u4cGdN0
https://ift.tt/Toxwb9K
Comments
Post a Comment