Satyaprem Ki Katha: रलज स पहल ववद म फस करतक आरयन क फलम 'पसर' गन क हआ वरध

Pasoori remake teaser from Satyaprem Ki Katha Controversy: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' (Satya Prem Ki Katha) इन दिनों काफी चर्चा में है। जब से लोगों के फिल्म का ट्रेलर देखा है, तब से फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। लेकिन कार्तिक आर्यन की फिल्म की रिलीज के पहले ही विवादों में फंस गई है। ये विवाद फिल्म के एक गाने को लेकर हो रहा है। फिल्म के गाने 'पसूरी' का जब से टीजर सामने आया है, तब से इसका जमकर विरोध हो रहा है। इसी के चलते कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का नाम ट्विटर भी ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए जानते आखिर मामला क्या है।

रिलीज से पहले विवादों में फंसी कार्तिक आर्यन की फिल्म

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। इसकी वजह 'सत्य प्रेम की कथा' की फिल्म का 'पसूरी' है। फिल्म के इस गाने के टीजर के सामने आने के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बाते हो रही है। 'पसूरी' के रीमिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है। पाकिस्तानी हिट गाने के फैंस इस गाने के रीमिक्स को बनाने वालों की सजा की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर ट्विटर पर अपनी बात भी लिखते हुए नजर आए। जानकारी के लिए बता दें कि ये गाना कोक स्टूडियो पाकिस्तान के 'पसूरी' गाने का रीमिक्स वर्जन है। ओरिजिनली 'पसूरी' गाने को अली सेठी और शाए गिल ने गाया है। जिसे लोग काफी पसंद करते है। लेकिन इस गाने के रीमिक्स वर्जन देख लोग भड़क गए।

यहां देखें 'पसूरी' गाने का रीमिक्स वर्जन

कब रिलीज होगी फिल्म

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' को लेकर हो रहे इस विवादो को लेकर फैंस भी ट्विटर पर इसका बचाव करते हुए नजर आए। इस फिल्म की रिलीज से पहले हुए इस विवाद से मेकर्स परेशान दिखाई दिए। जानकारी के लिए बता दें कि 'सत्य प्रेम की कथा' 29 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा गाने को लेकर हो रहे विरोध का फिल्म की कमाई पर क्या असर देखने को मिलेगा।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/VaWOSDA
https://ift.tt/7nQrbZM

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म