फलम हट हन क बद महकल क दरशन करन पहच Sara Ali Khan वडय दख खल उठ टरलस क खन
Sara Ali Khan Visit Ujjain Mahakaleshwar Temple Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक जमकर कमाई की है। लेकिन इस फिल्म के अलावा सारा अली खान एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। सारा अली खान इस वीडियो में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नजर आ रही हैं। सारा अली खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो पक्षों में बंट गया है। एक पक्ष सारा अली खान का समर्थन करता दिखा, तो वहीं ट्रोल्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दीं।
महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं सारा अली खान
फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन के दौरान सारा अली खान एक बाद एक मंदिर में पहुची थीं। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन इसका एक्ट्रेस पर कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिखा। अब फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के हिट होने के बाद सारा अली खान एक बार फिर उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंची हैं। इसी से जुड़ा एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। सारा अली खान के इस वीडियो की फैंस जमकर तारीफ कर रहे है, तो वहीं ट्रोल्स इस वीडियो से खुश नजर नहीं आए।
यहां देखें सारा अली खान का 'महाकालेश्वर' के दर्शन का वीडियो
Actor Sara Ali Khan offered prayers at Shree Mahakaleshwar Temple Ujjain, MP pic.twitter.com/MAnQcZGk4B
— Mamta Gusain (@Mamtagusain5) June 24, 2023
https://t.co/XI8CoiW68z @SaraAliKhan allah tume hidayat de....
— Truth (@Truth8207294958) June 26, 2023
महाकाल के दरबार में एक्ट्रेस सारा अली खान , शिव भक्ति में हुईं लीन
गर्भगृह में बाबा महाकाल का किया पूजन
संध्या आरती में भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आईं
Mahakal Temple । Sara Ali Khan । #Ujjain । #Mahakaleshwar । #SaraAliKhan pic.twitter.com/zY5rEO7qnG
— Jan Sarthi (@JanSarthi) June 24, 2023
वीडियो पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन
सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सारा अली खान के इस वीडियो पर कोई प्यार लुटाया दिखाई दिया, तो किसी ने इसको एक्टिंग बताया। लेकिन सारा अली खान ने एक बार फिर मंदिर पहुंच ट्रोल्स के जले पर नमक छिड़क दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि सारा अला खान अभी हाल ही में 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं। सारा अली खान के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZGykmRQ
https://ift.tt/7nQrbZM
Comments
Post a Comment