Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: धरमदर क आखर कय दख रह ह आलय भटट? वयरल ह गई कयट फट
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) जल्दी ही दर्शकों के बीच पहुंचने वाली है। इस फिल्म के साथ लंबे वक्त बाद फिल्ममेकर करण जौहर निर्देशक की कुर्सी संभालते दिखेंगे। फिल्म को लेकर अभी से ही अच्छा खासा बज बनने लगा है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का एक टीजर वीडियो भी फैंस को काफी भाया है। अब इस फिल्म के सेट से हाल ही में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अदाकारा आलिया भट्ट के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। सामने आईं इस तस्वीर में एक्ट्रेस आलिया भट्ट अभिनेता धर्मेंद्र को कुछ दिखाती दिख रही हैं।
धर्मेंद्र को आखिर क्या दिखा रही हैं आलिया भट्ट?
इस तस्वीर को शेयर कर एक्टर ने लिखा, 'दोस्तों, प्यारी आलिया इस तस्वीर में मुझे मेरा रोमांटिक अतीत दिखा रही हैं।.... रॉकी और रानी की प्रेम कहानी....' धर्मेंद्र संग अदाकारा आलिया भट्ट की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगी हैं। इस तस्वीर पर धर्मेंद्र के चाहने वाले लाखों लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हमें आप दोनों ही बहुत पसंद हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'धरम जी आपके लिए दिल में ढेर सारा सम्मान है।' यहां देखें सामने आई धर्मेंद्र और आलिया भट्ट की फोटो।
इस दिन रिलीज होगी रणवीर-आलिया की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बता दें कि सुपरस्टार रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म को मेकर्स 28 जुलाई के दिन रिलीज करेंगे। फिल्म की रिलीज के ठीक 1 महीने पहले ही मेकर्स ने इसके धमाकेदार प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया है। अब सभी की निगाहें फिल्म के ट्रेलर पर है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट दूसरी बार साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों फिल्म गली बॉय में साथ नजर आए थे। ये फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gajQRub
https://ift.tt/1RVpevI
Comments
Post a Comment