Priyanka Chopra बट मलत क पयर स सवरत आई नजर कयट तसवर जत लग दल
Priyanka Chopra Shares Malti Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने पल-पल के अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie Chopra Jonas) की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती नजर आ जाती हैं। अब प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका और निक मिलकर बेटी मालती को कैप पहनाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहां प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर का सूट पहनें नजर आ रही हैं तो वहीं निक ने भी शर्ट और पैंट पहनी है। वहीं बेटी मालती भी अपने मॉम- डैड के साथ ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लिखा, "पहली कैप, एस्कॉट एमएम के लिए तैयार मालती मैरी।" वहीं प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस बेटी मालती और निक के साथ अपने दोस्तों संग नजर आ रही हैं। इस फोटो में मालती ने व्हाइट कलर का फ्रॉक पहना हुआ है और साथ ही पिंक कलर का क्यूट कैप लगाया हुआ है। फोटो में मालती बेहद ही क्यूट लग रही हैं। मालती मैरी की इन तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। और साथ ही साथ इस तस्वीर पर कमेंट भी कर रहे हैं।
प्रियंका, निक और मालती के क्यूट फोटोज
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में प्रियंका एक स्पाई की भूमिका में हैं और अपने एक्शन से फैंस के होश उड़ा रही हैं। प्रियंका और रिचर्ड मैडेन स्टारर यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियोज पर उपलब्ध है। सीरीज के अभी तक केवल 3 एपिसोड ही रिलीज किए गए हैं। लेकिन इस एक्शन थ्रिलर सीरीज को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि सिटाडेल के अलावा प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' भी हाल ही में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/pMoLfsA
https://ift.tt/goWyZXm
Comments
Post a Comment