'बजरग बल भगवन नह ह...' Manoj Muntashir क बयन पर लग न कह- 'कई इस चप करओ'

Manoj Muntashir Troll : प्रभास (Prabhas) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) स्टारर 'आदिपुरुष' (Adipurush) सिनेमाघरों में लगी हुई है और फिल्म ने पहले वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। हालांकि, फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है। फिल्म 'आदिपुरुष' के कुछ डायलॉग को लेकर काफी विवाद हुआ और आखिरकार मेकर्स को डायलॉग बदलने का फैसला लेना पड़ा। फिल्म 'आदिपुरुष 'के डायलॉग मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखे हैं और इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मनोज मुंतशिर तमाम मीडिया संस्थानों से इस मुद्दे को लेकर बात कर रहे हैं। इसी बीच मनोज मुंतशिर ने कह दिया कि बजरंग बली भगवान नहीं है और उन्हें लोगों ने भगवान बनाया है। इस पर मनोज मुंतशिर को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

मनोज मुंतशिर की जमकर हो रही आलोचना

मनोज मुंतशिर के एक इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस क्लिक में सुना जा सकता है कि मनोज मंतशिर कह रहे हैं, 'बजरंग बली भगवान नहीं हैं, भक्त हैं। हमने उनको भगवान बनाया बाद में क्योंकि उनकी भक्ति में वो पॉवर था।' मनोज मुंतशिर के इतना कहने पर लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। मनोज मुंतशिर की जमकर आलोचना हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'कोई इसे चुप करवाओ।' एक यूजर ने लिखा है, 'हनुमान जी भगवान शिव के अवतार थे, इस मूर्ख व्यक्ति के पास दिमाग नहीं है और ये रामायण के संवाद लिखा है।' एक यूजर ने लिखा है, 'इनकी जांच करवाओ।' एक यूजर ने लिखा है, 'इनको इंटरव्यू देना बंद कर देना चाहिए।'

मनोज मुंतशिर को मिली है सुरक्षा

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायलॉग को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई तो मेकर्स इसके डायलॉग बदलने का फैसला किया गया। वहीं, मनोज मुंतशिर के खिलाफ जमकर विरोध हो रहा है जिस पर उन्होंने जान का खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस की तरफ सुरक्षा दे दी गई है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HIfTrCJ
https://ift.tt/raZczXd

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म