Malaika Arora न बयफरड अरजन कपर क बरथड परट म 'छय छय' पर लगए ठमक वडय वयरल

Malaika Arora Dance Video : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल की बात की जाएगी तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम जरूर लिया जाएगा। ये दोनों बीते 5 साल से एक-दूसरे डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक साथ नजर आते हैं और ये दोनों वेकेशन पर भी साथ जाते हैं। ये कपल एक-दूसरे पर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर के तमाम चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर के जन्मदिन की पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने ये डांस किया है।

मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो

अर्जुन कपूर 26 जून को 38 साल के हो गए हैं। उन्होंने बीती रात अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस मौके पर उनके करीबी लोग मौजूद थे। वहीं, मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में चार चांद लगा दिए। दरअसल, मलाइका अरोड़ा के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा 'छैंया छैंया' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा के डांस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर निशाना

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अक्सर अपने रिश्ते को लेकर ट्रोल होना पड़ता है। इस कपल के एज गैप को लेकर निशाना साधा जाता है। बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ शादी की थी और उनके एक बेटा है। फिलहाल, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'लेडी किलर' में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह एक अनटाइटिल्ड प्रोजेक्ट में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ काम करते नजर आएंगे। अर्जुन कपूर पिछली बार फिल्म 'कुत्ते' में नजर आए थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/RV5xi1z
https://ift.tt/l3mIbcE

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म