Kusha Kapila न शद क 6 सल बद लय तलक कह- 'मशकल फसल थ'
Kusha Kapila Post: पॉपुलर यूट्यूबर कुशा कपिला को लेकर एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस का दिल टूट गया है। कुशा ने अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी कुशा कपिला ने एक सोशल मीडिया पोस्ट डालकर दी है। बता दें कि शादी के 6 साल बाद कुशा और जोरावर सिंह अहलूवालिया के रास्ते अलग हो गए है। यूट्यूबर कुशा कपिला का पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं कुशा कपिला ने अपने इस पोस्ट में क्या लिखा है।
यूट्यूबर कुशा कपिला ने कही ये बात
यूट्यूबर कुशा कपिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट कर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने तलाक के बारे में बताया है। कुशा ने कहा, मेरे पति जोरावर और मैंने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। ये चीज हमारे लिए आसान नहीं था। लेकिन हमें ये पता है कि जिंदगी के इस मोड़ पर ये करना सही है। है। हमने जो प्यार और लाइफ एक साथ शेयर की है। वो हमारे लिए सबकुछ है। दुख तो इस बात का है कि जिंदगी में जो हमें एक दूसरे से चाहिए वो मिल नहीं रहा है। ये हमारी फैमिली के लिए काफी मुश्किल समय है। ऐसे में हमें अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए और समय लगने वाला है।
काफी पॉपुलर हैं कुशा कपिला
बताते चलें कि कुशा कपिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने चाहने वालों के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। 3 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। जोरावर सिंह भी एक भारतीय यूट्यूबर हैं। यह जोड़ी काफी मशहूर है और इन्हें अक्सर एक-दूसरे के साथ मजेदार वीडियो बनाते हुए देखा जाता है। हालांकि अब फैंस इन दोनों को साथ नहीं देख पाएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sc8PozF
https://ift.tt/l3mIbcE
Comments
Post a Comment