इस सगर क डट कर रह ह Khushi Kapoor? 'द आरचज' एकटरस क नम पर बनय गन

Khushi Kapoor Dating AP Dhillon : फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। खुशी कपूर ने अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की तरह एक्टिंग करियर को चुना है। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली खुशी कपूर की पहली फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसी बीच खुशी कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि खुशी कपूर कनाडा के सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) को डेट कर रही हैं। आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है।

एपी ढिल्लों के गाने में खुशी कपूर का जिक्र

खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' भले ही रिलीज ना हुई हो लेकिन अक्सर लाइमलाइट में आ जाती हैं। इसके साथ ही खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सिंगर एपी ढिल्लों का नया गाना 'ट्रू स्टोरीज' रिलीज हुआ है। इस गाने की दिलचस्प बात ये है कि इसमें खुशी कपूर के नाम का जिक्र है। दरअसल, इस गाने की एक लाइन है 'जदों हंसे तन लगे तू खुशी कपूर।' इसका मतलब हुआ है 'जब आप हंसते हैं तो आप खुशी कपूर की तरह दिखते हैं।' वहीं, लोग कयासबाजी कर रहे हैं कि खुशी कपूर और एपी ढिल्लों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर इन दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगे ये स्टार्स

खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, अदिति डॉट और युवराज मेंडा अहम रोल में नजर आने वाले हैं। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'द आर्चीज' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में 60 के दशक को दिखाया गया है। इस टीजर वीडियो में प्यार से लेकर ब्रेकअप तक को कवर किया गया है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/01gFuTi
https://ift.tt/goWyZXm

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म