म Kareena Kapoor क गद म बठ दख तमर पयर तसवर दख लग बल- 'नवब क बट'
Kareena Kapoor And Taimur Ali Khan Photo : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं। करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ हाल ही में वेकेशन के लिए लंदन गए थे। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली करीना कपूर अपने वेकेशन की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर कर रही थीं। अब करीना कपूर और उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, ये तस्वीर करीना कपूर ने नहीं बल्कि उनकी ननद यानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने शेयर की है।
करीना कपूर और तैमूर अली खान की वायरल तस्वीर
सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ नजर आ रही हैं। तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर की गोद में बैठा नजर आ रहा है। तैमूर अली खान कैमरे की तरफ देख रहा है जबकि करीना कपूर बेटे की तरफ देख रही हैं। सबा अली खान ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'मां और बेटा। एकदम परफेक्ट...माशाअल्लाह।' करीना कपूर और तैमूर अली खान की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नवाब का बेटा।' एक यूजर ने लिखा है, 'जूनियर राजकपूर।' एक यूजर ने लिखा है, 'प्यारी मां।' एक यूजर ने लिखा है, 'करीना कपूर तो तैमूर अली खान से भी ज्यादा गोरी है।'
करीना कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'द क्रू' में कृति सेनॉन, तब्बू और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर इस फिल्म को बना रही हैं। राजेश कृष्णन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'द क्रू' की करीना कपूर ने हाल ही में गोवा में शूटिंग पूरी की है। करीना कपूर इस फिल्म के के अलावा विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ काम करते दिखाई देंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/n9eGL8z
https://ift.tt/nuEOef8
Comments
Post a Comment