दलह रज Karan Deol न छट भई रजवर सग कय थ धमकदर डस सगत सरमन क वडय हआ वयरल

Karan Deol And Rajveer Deol Dance Video : बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल बना हुआ है। दरअसल, सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल (Karan Deol) की 18 जून को शादी हुई है। करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं, करण देओल के प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहे थे। इन्हीं में से एक वीडियो दूल्हे राजा करण देओल और उनके छोटे भाई राजवीर देओल (Rajveer Deol) का है। दरअसल, करण देओल ने अपनी संगीत सेरेमनी पर राजवीर देओल के साथ जमकर डांस किया था। आइए करण देओल और राजवीर देओल का डांस वीडियो देखते हैं।

करण देओल और राजवीर देओल ने किया धमाकेदार डांस

करण देओल की 16 जून को संगीत सेरेमनी थी और मौके पर उनके फैमिली मेंबर्स के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। करण देओल ने अपने संगीत फंक्शन पर अपने छोटे भाई राजवीर देओल के साथ गाने 'मैं जट्ट यमला पगला दीवाना' पर डांस किया था। दोनों भाइयों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। करण देओल और राजवीर देओल के इस डांस वीडियो पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया है। वहीं, संगीत सेरेमनी पर सनी देओल, द्रिशा आचार्य और धर्मेंद्र सहित तमाम लोगों के डांस वीडियो सामने आए थे।

करण देओल और राजवीर देओल का वीडियो

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी पर हुआ डांस

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी के फोटोज और वीडियोज 18 जून को सोशल मीडिया पर छाए रहे। करण देओल की शादी वाले दिन देओल के परिवार के लोगों का बाराती लुक उनके चाहने वालों को खूब पसंद आया है। करण देओल के प्री-वेडिंग फंक्शन की तरह उनकी शादी पर भी खूब डांस हुआ है। बताते चलें कि करण देओल और द्रिशा आचार्य बीते 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। द्रिशा आचार्य जाने-माने फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती हैं। बताया जाता है कि करण देओल और द्रिशा आचार्य की सगाई बीते साल दिसंबर में धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह वाले दिन हुई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Vw4n2m0
https://ift.tt/dSuMtDw

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म