Kangana Ranaut न 'मव मफय' पर फर नकल गसस कह- 'टक वडस शर' क दए ज रह फरज रवय
Kangana Ranaut On Tiku Weds Sheru Review : बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' (Tiku Weds Sheru) शुक्रवार यानी 23 जून को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत कौर (Avneet Kaur) नजर आ रही हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की इस फिल्म कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रोड्यूस किया है। कंगना रनौत के प्रोडक्शन की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर मिस्क्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस पर कंगना रनौत ने दावा किया है उनकी फिल्म को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है और फेक रिव्यू किए जा रहे हैं।
कंगना रनौत ने लिखा पोस्ट
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कंगना रनौत ने लिखा है, 'लोग मुझे मैसेज भेज रहे हैं कि उन्हें फिल्म में कविताएं पसंद आ रहा हैं। हां, फिल्म में सभी शायरी मैंने लिखी हैं। साथ ही मूवी माफिया मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचाने के लिए सबकुछ कर रहे हैं, फर्जी रिव्यू और बदनाम करने की साजिश शुरू हो चुकी है। फिल्म के खिलाफ अभियान शुरू करवा रह हैं। ये अभी स्ट्रीमिंग हो रही है, प्लीज आप ये फिल्म खुद देखें या आप अपने दोस्तों से फिल्म का रिव्यू पूछ सकते हैं। इन फेक पेड रिव्यूज को मत देखिए। फिल्म देखने के बाद अपना फीडबैक जरूर दीजिएगा।'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के किसिंग सीन की आलोचना
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' भले ही 23 जून को रिलीज हुई है लेकिन ये काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। साईं कबीर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के बीच किसिंग सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था। दरअसल, 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 21 साल की अवनीत कौर के बीच किसिंग सीन को लेकर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को आगे किस तरह का रिस्पॉन्स मिलता है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/15AB2XT
https://ift.tt/DtonXWi

Comments
Post a Comment