JugJugg Jeeyo 2: करण जहर न दय बड इशर कय फर बनग वरण-कयर क जड?

JugJugg Jeeyo 2 on cards: साल 2022 में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म जुग जुग जियो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) जैसे सितारों से सजी निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। निर्देशक राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कोरोना काल के दौरान रिलीज हुईं फिल्मों के बीच हिट का स्टेटस हासिल किया। अब इस फिल्म को लेकर हाल ही में फिल्म के निर्माता करण जौहर ने एक बड़ा अपडेट फैंस को दिया है। फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी इस फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में जानकारी दी है।

जल्दी रिलीज होगा जुग जुग जियो 2 का सीक्वल

दरअसल, वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म की रिलीज को आज एक साल पूरा हुआ है। इस फिल्म की एनिवर्सिरी के मौके पर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने इस मूवी के एक सीन को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पुरानी यादें ताजा कीं। साथ ही करण जौहर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'एक फिल्म... जिसके बारे में मुझे पता है कि सीक्वल इंतजार कर रहा है।' यहां देखें करण जौहर की ये पोस्ट।

तो क्या वरुण-कियारा की फिर बनेगी जोड़ी?

जुग जुग जियो 2 के इशारे के साथ ही फैंस में इस बात को लेकर कुलबुलाहट मचने लगी है कि क्या एक बार फिर से वरुण धवन और कियारा आडवाणी साथ में नजर आने वाले हैं। इन दोनों की जोड़ी इस फिल्म में दर्शकों को काफी पसंद आई थी। ऐसे में हो सकता है कि फिल्म स्टार वरुण धवन और कियारा आडवाणी की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल में देखने को मिले। दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों ही सितारे करण जौहर के काफी करीब हैं। ऐसे में हो सकता है कि सीक्वल में एक बार फिर ये दोनों सितारे ही साथ में ऑन स्क्रीन दिखें। देखना ये होगा कि क्या सीक्वल में एक बार फिर अनिल कपूर और नीतू कपूर भी दिखेंगे या नहीं... क्योंकि वरुण-कियारा के साथ ही फिल्म की मेन हाईलाइट अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी भी थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jiFfN8h
https://ift.tt/SMFCfla

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म