ओह न!! ठड बसत म गई फरहन अखतर क Jee Le Zaraa आमर खन क फलम न पलट गम

Farhan Akhtar's Jee Le Zaraa on hold: फिल्म निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर उस वक्त से खासा बज है जब इस फिल्म का ऐलान किया गया था। इस फिल्म को फरहान अख्तर 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' की तर्ज पर बनाने वाले हैं। जो फीमेल्स सेंट्रिंग होगी। जिसमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ लीड स्टार होंगे। ये फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। मगर अब इस फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। इस फिल्म से पहले फरहान अख्तर आमिर खान की कैंपियोन्स रीमेक और फिर डॉन 3 शुरू करेंगे।

ठंडे बस्ते में गई फरहान अख्तर की 'जी ले जरा'

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म स्टार फरहान अख्तर की इस फिल्म को डेट इश्यूज की वजह से टालना पड़ा है। अब फिल्ममेकर अपना ध्यान फिलहाल एक्टिंग पर लगा रहे हैं। सूत्र ने कहा, 'जी ले जरा फरहान, जोया और एस्सेल एंटरटेनमेंट के दिल के करीब है। कई बार कोशिशों के बाद चीजें सही तरह से नहीं बैठ रहीं। खुद फरहान भी फिल्म के लीड स्टार्स को पूरा मौका देना चाहते हैं और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते। इस वजह से फिलहाल फरहान ने अपना शिड्यूल एक्टिंग पर फोकस करने का फैसला किया है। इसके बाद ये फिल्म शुरू होगी।'

आमिर खान की कैंपियोन्स रीमेक पर ध्यान देंगे फरहान अख्तर

रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर तले बन रही फिल्म कैंपियोन्स रीमेक पर फरहान अपना ध्यान लगा रहे हैं। जिसे निर्देशक आर एस प्रसन्ना निर्देशित करेंगे। इस बारे में बताते हुए सूत्र ने कहा, 'फरहान और आमिर बेस्ट फ्रेंड हैं। हाल ही में जब आमिर खान ने फरहान के साथ अपनी फिल्म कैंपियोन्स को लेकर बात की तो वो इसके लिए तैयार हो गए।आमिर और फरहान की क्रिएटिव सोच भी एक जैसी है दोनों इस फिल्म को अक्टूबर तक शुरू करने की तैयारी में हैं।'

कैंपियोन्स रीमेक के बाद शुरू होगी डॉन 3

इतना ही नहीं, मिली जानकारी के मुताबिक कैंपियोन्स रीमेक के पूरा होने के बाद फरहान अख्तर बतौर निर्देशक अपनी अगली फिल्म डॉन 3 शुरू करेंगे। इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई खास अपडेट सामने नहीं आया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PrtpWnc
https://ift.tt/8Ny0LPm

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म