Emergency Teaser: इदर गध बन इस दन सनमघर म धमक करग कगन रनत टजर म दख धस झलक

Emergency Teaser Release: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का जब से ऐलान हुआ है, तब से ही किसी न किसी वजह से चर्चा में है। फिल्म में कंगना तत्कालीन मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में दिखाई देंगी, जिसकी झलक फैंस देख चुके हैं। वहीं, अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' (Emergency) अगले साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है, लेकिन अब कंगना ने फिल्म के टीजर के साथ नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। कंगना रनौत की ये फिल्म इसी साल 24 नवंबर को रिलीज हो रही है। बता दें कि इस फिल्म में कंगना के साथ कई शानदार एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

टीजर में दिखा कंगना का धांसू अवतार

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'इमरजेंसी' का शानदार टीजर रिलीज किया है, जिसमें वह इंदिरा गांधी के रोल में काफी फिट बैठती नजर आ रही हैं। इस टीजर में इमरजेंसी की उस कड़वी हकीकत को दिखाया गया है, जिसका सामना इस देश ने किया था। 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर के शुरुआत इमजेंसी की तारीख 25 जून 1975 के साथ होती है। इसके साथ ही दंगे, विपक्ष के नेताओं का जेल जाना और मीडिया पर रोक लगाने जैसी चीजों को दिखाया गया है। टीजर के बैकग्राउंड में अनुपम खेर की आवाज है। वहीं, आखिर में कंगना रनौत की झलक है, जो इंदिरा गांधी को रोल में कहती दिखीं, 'मुझे इस देश की सुरक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता। इंदिरा इज इंडिया... इंडिया इज इंदिरा।' इस टीजर के साथ कंगना रनौत ने लिखा, 'एक रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की।'

देखें टीजर

ये कलाकार फिल्म में आएंगे नजर

कंगना रनौत ने इस फिल्म के लिए अपनी पूरी कमाई लगा दी है। 24 नवंबर 2023 को रिलीज हो रही इस फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आएंगे। कंगना रनौत इंदिरा गांधी बनी हैं। उनके अलावा, अनुपम खेर फिल्म में जयप्रकाश नारायण के रोल में दिखाई देंगे। श्रेयस तलपड़े पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में महिमा चौधरी भी हैं, जो पत्रकार पुपुल जयकार का किरदार निभा रही हैं। वैशाख नायर इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी, सतीश कौशिक पूर्व केंद्रीय मंत्री जगजीवन राम का रोल निभा रहे हैं। मिलिंद सोमण फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से लगभग हर एक्टर का लुक रिवील कर दिया गया है। फैंस को इन कलाकारों का लुक बेहद पसंद आया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/nQKmh2d
https://ift.tt/1RVpevI

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म