Eiffel Tower पर हग वरण धवन और जहनव कपर क फलम 'बवल' क परमयर !!

Varun Dhawan and Janhvi Kapoor's movie Bawaal: बॉलीवुड फिल्म स्टार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल (Bawaal) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को निर्देशक नीतेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी बीते दिनों ही मेकर्स ने एक धमाकेदार ऐलान के साथ दी थी। निर्माताओं ने बताया था कि इस मूवी को सीधे ओटीटी स्ट्रीम किया जाने वाला है। फिल्म को मेकर्स जुलाई 2023 में सीधे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज करेंगे। इसके साथ ही निर्माताओं ने जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के बेहद रोमांटिक फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया था। अब इस बीच इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का प्रीमियर निर्माता एफिल टावर पर करने की तैयारी में हैं।

एफिल टावर पर होगा बवाल का प्रीमियर

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म की टीम जुलाई के मध्य में पेरिस के एफिल टावर पर इस फिल्म के प्रीमियर की तैयारी में हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में जानकारी देते हुए सूत्र ने कहा, 'बवाल पहली भारतीय फिल्म होगी जिसका प्रीमियर एफिल टॉवर पर होने वाला है। इस फिल्म का प्रीमियर सैले गुस्ताव एफिल में विशाल स्तर पर होगा। जिसके बैकग्राउंड में प्रेम के शहर की खूबसूरत झलकियां दिखाई जाने वाली हैं। इस फिल्म के प्रीमियर में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, साजिद और नितेश के अलावा फिल्म लवर्स और फ्रांसीसी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जो इसे किसी भारतीय फिल्म के सबसे बड़े प्रीमियर में से एक बना देने की तैयारी में हैं।'

वर्ल्ड वॉर 2 की कहानी के ईर्द-गिर्द बुनी लव स्टोरी है बवाल

बता दें कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म बवाल वर्ल्ड वॉर 2 की बैकग्राउंड के ईर्दगिर्द बनी लव स्टोरी की कहानी है। इस फिल्म के साथ साजिद नाडियाडवाला और नीतेश तिवारी ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। इससे पहले ये निर्माता-निर्देशक की जोड़ी नेशनल अवॉर्ड विनिंग मूवी छिछोरे दर्शकों को दे चुकी है। फिल्म को एक साथ 200 देशों में अमेजॉन के जरिए प्रीमियर करने की तैयारी है। फिल्म का ट्रेलर अभी तक निर्माताओं ने जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्दी ही दर्शकों को देखने को मिलेगा।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/NKWAwl5
https://ift.tt/8Ny0LPm

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म