Eid al-Adha: सलमन खन न फमल फट शयर कर फस क द बकरद क मबरकबद

Salman Khan Wishes Bakrid : दुनिया भर में 29 जून यानी गुरुवार को इस्लामी त्योहार बकरीद (Bakrid) मनाया जा रहा है। बकरीद को ईद उल अजहा के नाम से जानते हैं और ये मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं और लोगों को बधाई दे रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बकरीद की मुबारकबाद दी है। सलमान खान की पोस्ट पर उनके फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार को मुबारकबाद दी है। आइए जानते हैं कि सलमान खान ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा है।

सलमान खान ने शेयर किया ये पोस्ट

सलमान खान ने बकरीद के मौके पर गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। सलमान खान ने जो तस्वीर शेयर की हैं उसमें आप देख सकते हैं कि उनके अलावा पिता सलीम खान, मां सलमा खान, दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान और दोनों बहने अलवीरा खान और अर्पिता खान नजर आ रही हैं। सलमान खान ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है, 'ईद उल अजहा मुबारक।' सलमान खान की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी उन्हें बकरीद की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'अल्लाह आपको हजारों ईद दिखाई आमीन।' एक फैन ने लिखा है, 'ईद मुबारक।' एक फैन ने लिखा है, 'ईद उल अजहा मुबारक हो भाईजान।' एक फैन ने लिखा है, 'सलमान खान की प्यारी फैमिली।'

सलमान खान की आने वाली फिल्म

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दिवाली, 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान पिछली बार ईद, 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/pHFJtci
https://ift.tt/nuEOef8

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म