Deewana क 31 सल पर हन पर Shah Rukh Khan क यद आई गलत AskSRK सशन म फन क बतई बत

Shah Rukh Khan on completing 31 years of Deewana: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे आज 31 साल पूरे हो चुके हैं। 31 साल पहले ठीक आज के दिन ही किंग खान की डेब्यू मूवी दीवाना रिलीज हुई थी। दिव्या भारती, ऋषि कपूर और शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने उस वक्त सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब इस फिल्म के 31 साल पूरे होने की खुशी में सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर एक आस्कएसआरके सेशन रखा। जहां एक्टर ने फैंस के कई दिलचस्प सवालों के मजेदार जवाब दिए। किंग खान के इन जवाबों ने फैंस का दिल जीत लिया। इस बीच सुपरस्टार शाहरुख खान को अपनी फिल्म दीवाना की एक गलती याद आ गई।

दीवाना के 31 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने मानी गलती

दरअसल, आस्कएसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने सुपरस्टार शाहरुख खान से दीवाना के ब्लॉकबस्टर गाने 'कोई न कोई चाहिए' की एक क्लिपिंग शेयर कर पूछा, 'सर आपको अपनी इस यादगार एंट्री को देखकर क्या महसूस होता है। जिसे 31 साल हो चुके हैं मगर ये आज भी रोमांचक लगती है।' फैन के इस सवाल पर तुरंत रिएक्ट करते हुए एक्टर ने कहा, 'हेलमेट जरूर पहनना चाहिए था।' किंग खान का ये जवाब फैंस का भी दिल जीत ले गया है। एक्टर ने इस जवाब से साबित किया है कि वो एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं। किंग खान का ये जवाब आप यहां देख सकते हैं।

शाहरुख की फिल्मों के नाम पर फैन ने सोचे जुड़वा बच्चों के नाम एक्टर ने दिया ये जवाब

इतना ही नहीं, इस चैट सेशन के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान से एक फैन ने कमेंट कर पूछा, 'सर मैं जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हूं। मुझे शुभकामना दीजिए, मैं उनके नाम जवान और पठान रखना चाहती हूं।' इस पर एक्टर ने कमेंट कर कहा, 'ऑल द बेस्ट लेकिन प्लीज उन्हें कुछ और अच्छा नाम दें।'

शाहरुख खान ने पैसा, वैल्यू और शोहरत में से किसे चुना?

एक फैन ने एक्टर से सवाल करते हुए पूछा कि वो पैसा, शोहरत और वैल्यू में से किसे ऑर्डर के हिसाब से चुनना पसंद करेंगे। एक्टर ने कहा, 'सबसे पहले वैल्यू, फिर बाकी दोनों।'


शाहरुख खान के ये मजेदार जवाब अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्दी ही अपनी फिल्म जवान को लेकर दर्शकों के बीच पहुंचने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान अदाकारा नयनतारा के साथ ऑन स्क्रीन नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक एटली कुमार हैं। जबकि साथ ही विजय सेतुपति इस फिल्म में मेन विलेन का रोल निभाते दिखेंगे। इस फिल्म के बाद एक्टर अपनी फिल्म डंकी को लेकर थियेटर पहुंचने वाले हैं। तो क्या आप एक्टर की इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4rzmebl
https://ift.tt/7nQrbZM

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म