Deepika Padukone न पत रणवर सह क गन 'तम कय मल' पर दय य रएकशन दख एकटरस क पसट

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani First Song Tum Kya Mile Release : बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' (Tum Kya Mile) रिलीज हो चुका है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के पहले गाने 'तुम क्या मिले' पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने गाने को लेकर क्या कहा है।

गाना 'तुम क्या मिले' पर दीपिका पादुकोण ने दिया रिएक्शन

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का रोमांटिक गाना 'तुम क्या मिले' 28 जून को रिलीज किया जा चुका है। गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की प्यारी आवाज में आया ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, रणवीर सिंह की वाइफ दीपिका पादुकोण ने गाने 'तुम क्या मिले' पर रिएक्शन दिया है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी गाने की क्लिप शेयर की है और एक जीआईएफ का इस्तेमाल किया है जिस पर लिखा है 'आउट नाऊ'। दीपिका पादुकोण ने इसके साथ ही आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को टैग किया है।

करण जौहर ने किया फिल्म का डायरेक्शन

करण जौहर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आएंगी। आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के अलावा फिल्म 'जी ले जरा' में काम करती नजर आएंगी। वहीं, आलिया भट्ट इसी साल फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। आलिया भट्ट पिछली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई दी थीं। वहीं, रणवीर सिंह पिछली बार फिल्म 'सर्कस' में नजर आए थे और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/5UcET1O
https://ift.tt/pA3LzcO

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म