'गजन' एकटरस असन न तलक क खबर पर कय रएकट सटटमट जर कर बतई सचचई

Asin Thottumkal Reacted On Divorce News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल (Asin Thottumkal) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो असिन और उनके पति राहुल शर्मा के साथ कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। असिन और राहुल ने साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद ही एक्ट्रेस ने बेटे अरिन को जन्म दिया। हालांकि दावा किया जा रहा है कि अब दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है, जिसके बाद असिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति संग शादी की सारी फोटोज को डिलीट कर दिया। लेकिन मीडिया में चल रही इन खबरों पर अब खुद असिन ने रिएक्ट किया है।

दरअसल असिन थोट्टूमकल (Asin Thottumkal) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि वह अपने पति से कोई तलाक नहीं ले रही हैं और मीडिया में चल रहीं ये खबरें केवल अफवाह हैं। असिन ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, "हमारी गर्मियों के वेकेशन के बीच, हम एक साथ बैठकर ब्रेकफास्ट कर रहे थे। इस दौरान हमें एक बहुत ही कल्पनाशील और बेसलेस खबर के बारे में पता चला। इन बातों ने मुझे वह समय याद दिलवा दिया है, जब हम अपने घर में परिवार के साथ बैठकर शादी की तैयारियां कर रहे थे और हमें खबर मिली की हमने ब्रेकअप कर लिया है। कृप्या कुछ अच्छा करो।"

केवल इतना ही नहीं असिन (Asin Thottumkal) ने आगे लिखा कि अपने इस खूबसूरत हॉलीडे के 5 मिनट बर्बाद करने पर बहुत गंदा फील कर रहा हूं। असिन के इस पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि असिन और माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा की पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी, जब एक्ट्रेस 'हाउसफुल 2' की शूटिंग के लिए ढाका जा रही थीं। इस दौरान एक्टर अक्षय कुमार ने असिन और राहुल की दोस्ती करवाई। केवल इतना ही नहीं अक्षय ने ही राहुल और असिन को डेट करने की सलाह दी थी। इसके बाद कई सालों तक असिन और राहुल ने एक-दूसरे को डेट किया। फिर साल 2017 में दोनों ने शादी रचाई।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/XvCkU8b
https://ift.tt/kMyc5aQ

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म