AICWA न पएम क खत लखकर उठई Adipurush क बन क मग क मकरस क खलफ FIR क अपल
Adipurush Controversy: प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनॉन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' पर जमकर विवाद हो रहा है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर स्टारकास्ट के लुक तक, 'आदिपुरुष' देखने के बाद दर्शकों के केवल निराशा ही हाथ लगी है। बॉक्स ऑफिस पर भले ही 'आदिपुरुष' ताबड़तोड़ कमाई कर रही हो लेकिन ये फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाई है। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म को नेपाल के काठमांडू शहर में पहले ही बैन कर दिया गया है। अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस फिल्म को बैन करने की मांग उठाई है। दरअसल AICWA ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 'आदिपुरुष' की सिनेमाघरों में चल रही स्क्रीनिंग को बंद करवाने की अपील की है साथ ही फिल्म के ओटीटी रिलीज पर भी बैन की मांग की है।
केवल इतना ही नहीं ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिशन ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही है। AICWA द्वारा पीएम को लिखे गए इस खत में लिखा है, "ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर बैन की मांग करता है। यह फिल्म और इसके डायलॉग्स भगवान श्रीराम और हनुमान जी की छवि को धुमिल कर रहे हैं। आदिपुरुष फिल्म ने हिंदुओं और सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचआी है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जी आग्रह करते हैं कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग को तुरंत प्रभाव के साथ रोक दिया जाए और साथ ही आदिपुरुष की ओटीटी स्क्रीनिंग पर भी बैन लगा दिया जाए।"
एएनआई का ट्वीट
All India Cine Workers Association write to Prime Minister Narendra Modi, requesting him to "stop screening the movie and immediately order a ban of #Adipurush screening in the theatres and OTT platforms in the future.
"We need FIR against Director Om Raut, dialogue writer… pic.twitter.com/jYq3yfv05c
— ANI (@ANI) June 20, 2023
'आदिपुरुष' के मेकर्स पर एफआईआर करेगा AICWA
इसके साथ ही अपने पत्र में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिशन ने आदिपुरुष के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर की मांग की भी है। उन्होंने लिखा, "हमें भगवान श्रीराम, मां सीता और रामसेवक हनुमान की छवि को बचाने के लिए ओम राउत आदिपुरुष के डायरेक्टर, राइटर मुंतशिर और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ एफआईआर की जरूरत है, जिन्होंने हिंदुओं की धार्मिंक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। "
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/OWn4Br1
https://ift.tt/raZczXd
Comments
Post a Comment