Adipurush क डयरकटर ओम रउत क मल पलस परटकशन मनज मतशर न भ क थ सरकष क मग
Adipurush Controversy: प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर लागतार विवाद चल हो रहा है। जहां फिल्म के डायलॉग्स को बदल दिया गया है तो वहीं टिकटों के प्राइज को भी कम कर दिया गया है। लेकिन बावजूद इसके 'आदिपुरुष' को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। दरअसल राइटर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की डिमांड की थी। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत को भी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है।
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक सोर्स ने खुलासा करते हुए बताया कि ओम राउत (Om Raut) के साथ सशस्त्र पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "ओम राउत के साथ चार कांस्टेबल और एक पुलिसकर्मी लगातार नजर आ रहे हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ओम ने खुद सुरक्षा की मांग की थी या फिर विरोध को देखते हुए पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है।"
बता दें कि प्रभास (Prabhas), कृति सेनॉन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होते ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म में किरदारों के लुक्स, डायलॉग्स और वीएफएक्स पर भी जमकर सवाल खड़े हुए। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने तो फिल्म के बैन ही मांग कर दी थी। AICWA ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर हिंदुओं की भावानाओं से खेलने और सनातन धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया है। AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर आदिपुरुष के मेकर्स पर एफआईआर तक दर्ज करवाने की बात कही थी। उन्होंने अपने खत में लिखा था, "ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर बैन की मांग करता है। यह फिल्म और इसके डायलॉग्स भगवान श्रीराम और हनुमान जी की छवि को धुमिल कर रहे हैं। आदिपुरुष फिल्म ने हिंदुओं और सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जी आग्रह करते हैं कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग को तुरंत प्रभाव के साथ रोक दिया जाए और साथ ही आदिपुरुष की ओटीटी स्क्रीनिंग पर भी बैन लगा दिया जाए।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/fzNphQe
https://ift.tt/8Ny0LPm
Comments
Post a Comment