Adipurush: बजट क पस नकलन क लए मकरस न घटए टकट क दम अब इतन रपय म दख सकग 'आदपरष'
Adipurush Ticket Rates Change: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kirti Sanon) की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है। फिल्म 'आदिपुरुष' की घटती कमाई देख मेकर्स काफी परेशान दिखाई दिए। प्रभास की फिल्म अब इंडिया में डबल डिजिट में भी कमाई नहीं कर पा रही हैं। जिसके बाद मेकर्स फिल्म की कमाई बढ़ाने के लिए एक बाद एक कदम उठा रहे हैं। पहले मेकर्स ने सिनेमाघरों में एक सीट भगवान हनुमान जी के लिए बुक की। जिसकी खूब तारीफ हुई, लेकिन इस से फिल्म की कमाई नहीं बढ़ पाई। अब इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की टिकट के दाम को इतना घटा दिया जिसने सबको हैरान कर दिया है।
अब इतने रुपये में मिलेगी 'आदिपुरुष' की टिकट
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से विवादों में बनी हुई है। जिसका असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिल रहा है। लोगों को पहले फिल्म के डायलॉग्स से दिक्कत थी, जिसको मेकर्स ने दर कर दिया। लेकिन इसके बाद भी प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म अब इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में भी कमाई नहीं कर पा रही है। जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म 'आदिपुरुष' की टिकट के दाम कम करने का ऐलान किया है। प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म 'आदिपुरुष' की टिकट अब 112 रुपये में मिलेगी। इसको लेकर टी सीरीज के के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया है। मेकर्स के इस ऐलान के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दिए। तो ट्रोल्स का मनना है कि इसका भी फिल्म को कोई फायदा नही मिलेगा।
कब रिलीज हुई थी फिल्म
प्रभास और कृति सेनॉन की लीड रोल वाली फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। लेकिन ये फिल्म रिलीज होने के बाद से विरोध का सामना कर रही है। लेकिन अब देखना होगा फिल्म की टिकट के रेट में आई गिरावट का 'आदिपुरुष' को कितना फायदा मिलता है। इसको लेकर आपकी क्या राय है कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/X0Ms84D
https://ift.tt/l3mIbcE
Comments
Post a Comment