Adipurush ववद क बच गजदर चहन न कय खलस बल- 'महभरत क डयलगस पर भ मच थ हगम'

Gajendra Chauhan On Adipurush: प्रभास, कृति सेनॉन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर वीएफएक्स की भी लोग जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। केवल दर्शक ही नहीं बल्कि अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और मुकेश खन्ना जैसे सेलेब्स भी 'आदिपुरुष' की आलोचना कर रहे हैं। अब इसी बीच बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' (Mahabharat) में युद्धिष्ठर का किरदार निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान (Gajendra Chauhan) का 'आदिपुरुष' पर रिएक्शन आया है। दहअसल गजेंद्र चौहान ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि 'महाभारत' के एक डायलॉग को लेकर भी जमकर बवाल मचा था। दरअसल शो के कुछ डायलॉग्स पर तत्कालीन सरकार ने सवाल उठा दिया था, हालांकि यह मामला केवल एक दिन में ही सुलझ भी गया था। क्योंकि उस समय मेकर्स सरकार के खिलाफ कोर्ट चले गए थे, जिसके बाद यह विवाद सुलझ गया।

आज तक को दिए एक इंटरव्यू में गजेंद्र चौहान ने बताया कि 1988 में 'महाभारत' की घोषणा के लिए मुंबई के ताज होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। लेकिन जब शो का दूरदर्शन पर प्रीव्यू किया गया तो उस वक्त तत्कालीन सरकार को 'महाभारत' के कुछ डायलॉग्स पसंद नहीं आए थे और उन्होंने इन डायलॉग्स पर आपत्ति जताई थी। इनमें से एक डायलॉग था, जिसमें राजा भरत कहते हैं, "राजा योग्यता के आधार पर होना चाहिए ना कि वंशवाद के आधार पर।" मौजूदा सरकार को यह डायलॉग आपत्तिजनक लगा था क्योंकि यह उस समय तत्कालीन सरकार के विपरीत जाता था। जिसके बाद सरकार ने मेकर्स से इस डायलॉग को हटाने की मांग की थी।

समय के पहिए पर भी थी सरकार को आपत्ति

गजेंद्र चौहान ने यह भी बताया कि 'महाभारत' की शुरुआत में जो समय का पहिया दिखाया जाता है, तत्कालीन सरकार को उससे भी आपत्ति थी। उस समय सरकार ने कहा था कि शो के शुरुआत में दिखाया जा रहा यह समय का पहिया अपोजिशन पार्टी को बिना वजह प्रमोट कर रहा है। बता दें कि उस समय 'चक्का' जनता दल पार्टी का प्रतीक चिन्ह था।

बीआर चोपड़ा ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा

'महाभारत' के डायलॉग्स को लेकर सरकार द्वारा आपत्ति उठाए जाने के बाद बीआर चोपड़ा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। क्योंकि वह अपने लेखकों के काम से काफी खुश और शो में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहते थे। 2 अक्टूबर को यह शो शुरू होने वाला था और कोर्ट से 1 अक्टूबर की रात तक बीआर चोपड़ा ने क्लीयरेंस ले लिया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/d1AvrCm
https://ift.tt/8Ny0LPm

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म