मकरस न बदल Adipurush क डयलगस अब 'जलग तर बप क' क जगह य बलत दखग 'हनमन ज'
Adipurush Changed Dialogue: प्रभास (Prabhas), कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) के डायलॉग्स को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हनुमान जी ने लंका दहन के दौरान एक डायलॉग बोला था, 'कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग तेरे बाप की और जलेगी भी तेरे बाप की।' फिल्म में इस डायलॉग को सुनकर दर्शक बुरी तरह से भड़क गए थे। यहां तक कि लोगों को 'आदिपुरुष' के राइटर मनोज मुंतशिर को भी काफी खरी- खोटी सुनाई। 'आदिपुरुष' को लेकर दर्शकों की इस प्रतिक्रिया को देख मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग्स के कुछ विवादित डायलॉग्स को बदलने का फैसला लिया था। दावा किया गया था कि एक हफ्ते के भीतर हनुमान जी और रावण द्वारा बोले गए इन आपत्तिजनक डायलॉग्स को बदल दिया जाएगा। अब 'आदिपुरुष' के इन डायलॉग्स को बदल दिया गया है।
अब बदले हुए डायलॉग के साथ 'आदिपुरुष' (Adipurush) की एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि हनुमान जी की पूंछ में आग लगी है और वह मेघनाद से कह रहे हैं, "कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, जलेगी भी तेरी लंका ही।" हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि भले ही फिल्म का डायलॉग बदल गया हो लेकिन हनुमान जी की लिपसिंग में अभी भी 'बाप' ही दिखाई दे रहा है। ऐसे में देखना होगा कि 'आदिपुरुष' के ये बदले हुए डायलॉग्स दर्शकों को इंप्रेस कर पाते हैं या फिर नहीं?
आदिपुरुष का बदला हुआ डायलॉग
Adipurush movie Dailoge Change pic.twitter.com/Gz0XWuHKme
— Đj Ķà Båđśháh Vìjàý (@jBhhVj1) June 20, 2023
मनोज मुंतशिर ने दी थी सफाई
राइटर मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स को लेकर सफाई देते हुए लिखा था, "यह कोई गलती नहीं थी। बजरंगबली और सभी पात्रों के लिए ये डायलॉग्स बहुत ही सोच- समझकर लिखे गए थे। हमने केवल इसे सरल बनाया था क्योंकि हमें एक बात समझनी होगी अगर किसी फिल्म में कई किरदार हैं तो सभी की भाषा एक जैसी नहीं हो सकती।" इसके अलावा मनोज मुंतशिर ने यह भी कहा था कि उन्होंने बेहद ही पवित्रता के साथ इस फिल्म के डायलॉग्स लिखे हैं। उन्होंने कहा था कि जब वह अपने ऑफिस में 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स लिखने के लिए जाते थे तो अपने जूते- चप्पल बाहर उतार कर जाते थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/YzwLK2r
https://ift.tt/Toxwb9K
Comments
Post a Comment