Adipurush क मकरस न कठमड क मयर स मग मफ पतर लखकर क बन हटन क अपल
Adipurush Controversy: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas), कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। फिल्म के डायलॉगस से लेकर वीएफएक्स और कास्ट के लुक भी लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं। फिल्म में माता सीता के जन्मस्थान को लेकर भी गलत जानकारी दी गई थी, जिसको लेकर नेपाल में काफी विवाद हुआ था। यहां तक कि काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया है। हालांकि इस विवाद के चलते अब 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने एक लेटर लिखकर नेपाल से माफी मांगी है।
टी- सीरीज की तरफ से काठमांडू सिटी के मेयर बालेन शाह और नेपाल के फिल्म डेवलपमेंट बोर्ड को माफी लेटर लिखा गया है। इस लेटर में आदिपुरुष के मेकर्स ने लिखा है कि अगर हमने नेपाल के लोगों की धार्मिक भावनाओं को किसी भी तरह से ठेस पहुंचाई है तो हम इसके लिए माफी चाहते हैं। ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया था। इसके साथ ही लेटर में कहा गया है कि हम आपसे इस फिल्म को एक आर्ट की तरह देखने की अपील करते हैं।
माफी माग्दै ‘आदिपुरुष’ निर्माताको मेयर बालेन @ShahBalen लाई पत्र !?? pic.twitter.com/Ad45SX3P2m
— सुमन !! (@SGnepal) June 18, 2023
यह था विवाद
दरअसल 'आदिपुरुष' में मां सीता को भारत की बेटी बताया गया था, लेकिन रामायण के मुताबिक मां सीता का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था। माता सीता के जन्मस्थान को लेकर काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह ने एक ट्वीट कर 'आदिपुरुष' (Adipurush Film) के मेकर्स को नेपाल में कोई भी हिंदी फिल्म रिलीज ना करने की धमकी दी थी। बालेन शाह ने कहा था कि अगर फिल्म से मां सीता के जन्मस्थान के बारे में दी गई गलत जानकारी को नहीं हटाया गया तो वह नेपाल की राजधानी में किसी भी भारतीय फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे।
बता दें कि प्रभास, कृति सेनॉन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आादिपुरुष' 16 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास जहां प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं कृति सेनॉन मां सीता का रोल निभा रही हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/5JrSXdn
https://ift.tt/raZczXd
Comments
Post a Comment