72 Hoorain Trailer: ससर बरड क आपतत क बवजद रलज हआ '72 हर' क टरलर मकरस न अपनय य तरक
72 Hoorain Trailer Out: संजय पूरन सिंह की विवादों से भरी फिल्म 72 हूरें (72 Hoorain) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के ट्रेलर को पास नहीं किया था, लेकिन बावजूद इसके मेकर्स ने यूट्यूब पर ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादी मासूम लोगों को झूठ के जाल में फंसाकर उन्हें मजहब के नाम पर कुर्बानी देने के लिए तैयार करते हैं। इस फिल्म में दो आतंकवाादियों की कहानी को दिखाया गया है, जिन्हें जन्नत में '72 हूरें' मिलने का झांसा देकर दूसरे लोगों की जान लेने के लिए मजबूर किया जाता है। फिल्म में हिंसक उग्रवाद की कठोर वास्तविकता को बखूबी दिखाया गया है।
'72 हूरें' (72 Hoorain) फिल्म में जहां एक्टर पवन मल्होत्रा हाकिम अली की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं एक्टर आमिर बशीर बिलाल अहमद का रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 7 जुलाई को बॉक्श ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल् मको हिंदी के अलावा 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिनमें अंग्रेजी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम,मराठी, पंजाबी, बंगाली और भोजपुरी शामिल हैं।
72 हूरें का ट्रेलर
सेंसर बोर्ड को क्या थी ट्रेलर से आपत्ति
सेंसर बोर्ड की तरफ से '72 हूरें' को हरी झंडी ना मिलने पर फिल्म के प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने रिएक्ट किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि ट्रेलर में एक सीन के दौरान एक पैर दिखाए जाने से सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी, जिसके कारण उन्होंने ट्रेलर को पास नही किया। इसके अलावा अशोक पंडित ने फिल्म को सीबीएफसी की तरफ से पास ना होने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मेकर्स इस बात से शॉक्ड हैं कि सेंसर बोर्ड ने आखिर फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से क्यों मना कर दिया है। एक तरफ सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड दिया है तो वहीं दूसरी ओर इसी फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया गया है। मुझे लगता है कि CBFC के साथ कोई समस्या है।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/iXm9v7y
https://ift.tt/PYo5fqN
Comments
Post a Comment