Zara Hatke Zara Bachke की रिलीज से पहले भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंचे विक्की कौशल-सारा अली खान

Vicky Kaushal-Sara Ali Khan Zara Hatke Zara Bachke Promotion: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। फिल्म की रिलीज से पहले विक्की कौशल और सारा अली खान 'जरा हटके जरा बचके' को हिट करवाने के लिए लगातार प्रमोशन कर रहे है। पहले विक्की कौशल और सारा अली खान फिल्म के प्रमोशन के लिए राजस्थान पहुंचे, उसके बाद दोनों साथ में आईफा 2023 में अपनी फिल्म प्रमोट करते दिखे। इसके बाद अब विक्की कौशल और सारा अली खान की एक नई तस्वीर सामने आई है। अब फिल्म प्रमोशन के लिए विक्की कौशल और सारा अली खान इस शहर में पहुंच गए है।

मंदिर पहुंचे सारा अली खान-विक्की कौशल

बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्म को हिट करवाने के लिए कई तरीकों से फिल्म का प्रमोशन करते है। कोई लोगों के बीच जाकर फिल्म को देखने के अपील करता है, तो कोई मंदिर जाकर भगवान से फिल्म हिट करवाने के दुआ मांगता है। इसी बीच सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का प्रमोशन भी कुछ इसी स्टाइल में कर रहे है। पहले दोनों लोगों के बीच गए और अब फिल्म की रिलीज से 2 दिन पहले विक्की कौशल और सारा अली खान मंदिर पहुंच गए। जानकारी के लिए बता दे कि विक्की कौशल और सारा अली खान लखनऊ के शिव मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान सारा अली खान देसी लुक में नजर आई, तो वहीं विक्की कौशल ब्राउन शर्ट और ब्लू पैंट पहने दिखे। विक्की कौशल और सारा अली खान इस वायरल हो रही तस्वीर में हाथ जोड़े दिखाई दिए। विक्की कौशल और सारा अली खान की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तो वहीं ट्रोल्स को सारा अली खान की ये तस्वीर एकदम पसंद नहीं आ रही है। इस पर कमेंट करते हुए यूजर्स उनको तरह-तरह की बाते बोल रहे हैं।

2 जून को रिलीज होगी फिल्म

विक्की कौशल और सारा अली खान की लीड रोल वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को रिलीज होने वाली है। सारा और विक्की की इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। विक्की कौशल और सारा अली खान की इस तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/AJc1gul
https://ift.tt/bQcHSZ4

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म