War 2 Release Date: इस दिन सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करेंगे ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर, सामने आईं रिलीज डेट
Hrithik Roshan-Jr NTR War 2 Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 को लेकर इन दिनों खासा बज है। अभी तक मेकर्स ने इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। मगर खुद ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर इस फिल्म को लेकर बड़ा इशारा दे चुके हैं। दोनों सितारों ने बीते दिनों ही ट्विटर पर वॉर 2 में साथ काम करने का इशारा अपनी बातों से दे दिया। जिसके बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया। जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर उन्हें विश करते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि 'युद्धभूमि तुम्हारे इंतजार में हैं।' जिस पर जूनियर एनटीआर ने रिएक्ट करते हुए सेट को जल्दी ज्वॉइन करने की बात कही। अब इस खबर के बाद से ही करीब-करीब पक्का माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ वॉर 2 में काम कर रहे हैं। इस बीच इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
इस दिन रिलीज होगी वॉर 2
फिल्मी हलकों में चर्चा है कि जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की इस अपकमिंग हाई एक्शन ड्रामा फिल्म को मेकर्स 25 जनवरी 2025 को रिलीज करने की तैयारी में हैं। ऐसे में ये फिल्म जल्दी ही दर्शकों के बीच पहुंचने का इशारा दे रही है। इस फिल्म को बॉलीवुड के सबसे बड़ी फिल्म निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स बना रही है। फिल्म आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की ही अगली फिल्म होगी। जिसमें साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर संग ऋतिक रोशन की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।
ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर को अयान मुखर्जी करेंगे डायरेक्ट
बता दें कि इस फिल्म को निर्देशक अयान मुखर्जी बनाने वाले हैं। वॉर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को लीड नहीं करेंगे। वो इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ पूरा कर रहे हैं। इसके बाद वो शाहरुख खान और सलमान खान की पठान वर्सेज टाइगर को पूरा करेंगे। जबकि, निर्देशक अयान मुखर्जी अब वॉर 2 का निर्देशन करने के बाद अपनी फिल्मों ब्रह्मास्त्र 2 और 3 को शुरू करेंगे।
इन फिल्मों में बिजी हैं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर में बिजी हैं। इस फिल्म को पूरा करने के बाद वो वॉर 2 शुरू करेंगे। जबकि, तब तक जूनियर एनटीआर अपनी एनटीआर 30 की शूटिंग पूरी करेंगे। इसके बाद वो वॉर 2 के सेट पर पहुंचने की तैयारी में हैं। साथ ही वो केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म एनटीआर 31 को भी पूरी करेंगे। तो क्या आप ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/XaBrfsK
https://ift.tt/GF60r3Z
Comments
Post a Comment