Today Entertainment News: 'दृश्यम का कोरियाई भाषा में बनेगा रीमेक, ट्विटर पर ब्लू टिक ना मिलने पर नाराज हुईं दीया मिर्जा

Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। फिल्म 'दृश्यम' के नाम एक और उपलब्धि दर्ज होने वाली है। दरअसल, फिल्म 'दृश्यम' का कोरियाई भाषा में रीमेक बनने जा रहा है। दीया मिर्जा को ने ट्विटर पर ब्लू टिक ना मिलने नाराजगी जताई है। सुष्मिता सेन ने 29 साल पहले 21 मई को भारत के लिए पहली बार मिस यूनिवर्स खिताब जीता था। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

फिल्म 'दृश्यम का कोरियाई भाषा में बनेगा रीमेक
फिल्म 'दृश्यम' को दोनों पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। अब फिल्म 'दृश्यम' के नाम एक और उपलब्धि दर्ज होने वाली है। दरअसल, फिल्म 'दृश्यम' का कोरियाई भाषा में रीमेक बनने जा रहा है। भारतीय प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियो और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियो ने साझेदारी की घोषणा की।

दीया मिर्जा ने ट्विटर पर ब्लू टिक ना मिलने पर जताई नाराजगी
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बीते दिनों तमाम लोगों के ब्लू टिक को हटा दिया था। कुछ समय के बाद सब्सक्रिप्शन लेने के बाद तमाम सेलिब्रिटीज को ब्लू टिक वापस मिल गया था। वहीं, अभी भी तमाम सितारों को ब्लू टिक नहीं मिला है। अब इसको लेकर दीया मिर्जा नाम नाराज हो गई हैं। दीया मिर्जा का कहना है कि उनका अकाउंट साल 2010 से वेरिफाइड है। सब्सक्रिप्शन लेने के बावजूद भी ब्लू टिक वापस नहीं दिया गया।

सुष्मिता सेन ने 29 साल पहले जीता था मिस यूनिवर्स
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भारत के लिए पहली बार मिस यूनिवर्स खिताब जीता था। सुष्मिता सेन 29 साल पहले ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। सुष्मिता सेन ने रविवार यानी 21 मई को अपनी ऐतहासिक जीत पर खुशी जाहिर की अपनी तब की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। सुष्मिता सेन ने जब मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था तब वह सिर्फ 18 साल की थीं।

समीर वानखेड़े को एनसीबी ने लगाई फटकार
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले को लेकर इन दिनों एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े चर्चा में बने हुए हैं। आर्यन खान मामले में समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है और इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। समीर वानखेड़े ने बीते दिनों अपनी और शाहरुख खान की चैट जारी की थी। इसको लेकर अब एनसीबी अधिकारी ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि ये नियमों के खिलाफ है।

फिल्म 'द क्रू' के लिए गोवा गईं तब्बू-कृति सेनॉन
प्रोड्यूसर रिया कपूर और एकता कपूर मिलकर फिल्म 'द क्रू' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में तब्बू, कृति सेनॉन और करीना कपूर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग बीती मार्च में मुंबई में शुरू हो गई है। अब फिल्म 'द क्रू' की टीम गोवा में शूटिंग करने वाली है। इसके लेकर तब्बू और कृति सेनॉन गोवा निकली हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों ने कहा कि वह करीना कपूर को मिस कर रही हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/XqOMArd
https://ift.tt/GF60r3Z

Comments