Throwback: जब शाहरुख ने लगाई थी करण जौहर को फटकार, फिल्ममेकर का रो-रोकर हो गया था बुरा हाल

When Shah Rukh Khan Scolds Karan Johar: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और करण जौहर (Karan Johar) की दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं है। दोनों ने एक-साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार शाहरुख खान ने करण जौहर को इतनी फटकार लगा दी थी कि फिल्ममेकर फूट-फूटकर रोने लगे थे। दरअसल यह किस्सा फिल्म 'कल हो ना हो' (Kal Ho Naa Ho) की शूटिंग के दौरान का है। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' में शाहरुख खान के साथ एक्टर सैफ अली खान और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भी नजर आए थे।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने करण जौहर को लगाई फटकार

फिल्म 'कल हो ना हो' (Kal Ho Naa Ho) की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और प्रीति जिंटा के कारण करण जौहर पर भड़क गए थे। केवल इतना ही नहीं इस दौरान शाहरुख ने करण को इतना लताड़ा की उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे। बता दें कि यह किस्सा खुद करण जौहर ने एक डांस रियलिटी शो में साझा किया था।

बार-बार डायलॉग्स भूल रहे थे सैफ और प्रीति जिंटा

दरअसल शूटिंग के दौरान सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) बार-बार अपने डायलॉग्स भूल रहे थे, जिसके कारण शाहरुख करण जौहर पर भड़क उठे और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। करण ने बताया था, "शाहरुख ने कहा कि ये मजाक चल रहा है? तुमने ही हर किसी को बिगाड़कर रखा है। कोई भी अपना काम ठीक से नहीं कर रहा है।" शाहरुख खान से डांट खान के बाद फिल्ममेकर बुरी तरह से रोने लगे थे। हालांकि बाद में शाहरुख खान और करण जौहर की आपस में सुलह हो गई थी।

बता दें कि फिल्म 'कल हो ना हो (Kal Ho Naa Ho)' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा और सैफ अली खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। हालांकि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/imDhzCt
https://ift.tt/fsMvWAD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म