Throwback: जब स्किन टोन का मजाक बनाने पर चढ़ गया था Suhana Khan का पारा, ट्रोल्स को लगाई थी लताड़
Suhana Khan Gave Befitting Reply To Trolls: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) आज पूरे 23 साल की हो गई हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। सुहाना खान स्टारकिड्स की चर्चा में नंबर वन पर रहती हैं। अब जल्द ही शाहरुख की लाडली एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। सुहाना खान अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं लेकिन कई बार शाहरुख खान की बिटिया अपने स्किन कलर को लेकर सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।
दरअसल सुहाना खान (Suhana Khan) को उनके स्किन कलर को लेकर कई बार ताने मिलते हैं। लेकिन शाहरुख खान की लाडली ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी देना जानती हैं। साल 2020 में सुहाना खान ने ट्रोलिंग से तंग आकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। सुहाना ने अपने पोस्ट में ट्रोल्स के कमेंट्स का बंच शेयर करते हुए लिखा था, "अभी बहुत कुछ चल रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है, जिन्हें हमें ठीक करने की जरूरत! यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है बल्कि हर उस यंग लड़की/लड़के के बारे में है जो बिना किसी वजह से हीन भावना के साथ बड़े हुए हैं। यहां मुझे लेकर किए गए कुछ कमेंट्स हैं। जब मैं 12 साल की थी तब से लोग मुझे मेरीस्किन टोन को लेकर बदसूरत कहते हैं।"
इसके अलावा सुहाना खान ने आगे कहा था कि यह बहुत ही दुख की बात है कि एक जवान लड़की को खुद से बड़ी उम्र के लोगों से इस तरह के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। सुहाना ने कहा था, "दुख की बात ये है कि हम सभी भारतीय हैं जो ऑटोमैटिकली हमें ब्राउन बनाता है, हां हम अलग-अलग रंगों में आते हैं लेकिन आप मेलेनिन से खुद को दूर करने की कितनी भी कोशिश करें लेकिन आप नहीं कर सकते हैं। अपने ही लोगों से नफरत करने का मतलब है कि आप बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।" सुहाना खान के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की थी। इसके साथ ही सुहाना की हिम्मत की भी दाद दी थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/psYyd7f
https://ift.tt/GF60r3Z
Comments
Post a Comment