Throwback: Aamir Khan को किस करते-करते करिश्मा कपूर का हो गया था बुरा हाल, भारी बारिश में तीन दिनों तक हुई थी शूटिंग
Bollywood Throwback: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने बेहद ही कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। एक्ट्रेस ने 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद करिश्मा कपूर 'जिगर', 'अनाड़ी', 'राजा बाबू' और 'जीत' जैसी फिल्मों में नजर आईं। यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। साल 1996 में करिश्मा कपूर एक्टर आमिर खान के साथ फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में आमिर और करिश्मा की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आई थी। लेकिन फिल्म में दोनों के किसिंग सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आमिर और करिश्मा ने भरी बरसात में किसिंग सीन दिया था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'राजा हिंदुस्तानी' (Raja Hindustani) फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर के किसिंग सीन की शूटिंग करीब 3 दिनों तक चली थी? इस बात का खुलासा खुद करिश्मा ने राजीव मसंद के शो में किया था। दरअसल एक्ट्रेस ने बताया था कि इस किसिंग सीन की शूटिंग उनके लिए बहुत थकाऊ हो गई थी। एक्ट्रेस ने कहा था, "लोग उस किस सीन को लेकर आज भी ऐसे बात करते हैं कि ओह वो वाला किस सीन। लेकिन 3 दिनों तक चले उसके शूट के दौरान हम बड़ी ही मुश्किलों से गुजरे थे। दरअसल हम फरवरी में ऊटी में इस किस सीन की शूटिंग कर रहे थे और हमें लगता था कि यह सीन कब खत्म होगा।"
चिलचिलाती ठंड में की थी शूटिंग
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बताया कि चिलचिलाती ठंड में उस किस सीन की शूटिंग के दौरान हमें बहुत दिक्कत हो रही थी। एक्ट्रेस ने कहा था, "बिल्कुल हाड़ कंपा देने वाली ठंड थी, पानी भी एकदम ठंडा था। ऐसे में हम सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक शूट करते थे। शॉट के बीच में हम कांपते ही रहते थे।"
बता दें कि 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म 15 नवंबर 1996 में रिलीज हुई थी। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक टैक्सी ड्राइवर और एक अमीर परिवार की लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया था। इस फिल्म में करिश्मा और आमिर के अलावा एक्टर कुणाल खेमू, जॉनी लिवर और अर्चना पूरन सिंह ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/SPniU5X
https://ift.tt/bQcHSZ4
Comments
Post a Comment