The Kerala Story को बैन किये जाने पर बिफरीं कंगना रनौत, बोलीं- ये संविधान का अपमान है
Kangana Ranaut On Adah Sharma The Kerala Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज से पहले से ही काफी चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म की कहानी रही है। अदा शर्मा की फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक काफी विवाद हुए है। फिल्म की कहानी के चलते अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' को बैन करने की मांग भी उठी है। फिल्म को लेकर नेता से लेकर अभिनेता तक अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इसको लेकर आपनी राय दी थी। जिसमें वो फिल्म की कहानी को एकदम सच बताते हुए नजर आए। अब इसे बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिसकी वजह से अदा शर्मा की दे केरल स्टोरी फिर चर्चा में आ गई है।
फिल्म को बैन करना बताया गलत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जो कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हुई नजर आती हैं। कंगना कभी किसी पार्टी को लेकर कुछ बोल देती है, तो कभी बॉलीवुड को लेकर ऐसा बयान दे देती है, जिसकी वजह से विवाद हो जाता है। इसी बीच कंगना रनौत ने अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना रनौत ने फिल्म को बैन किए जाने को गलत बताया है। साथ ही साथ कहा है कि 'केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा पास की गई फिल्म को बैन करना संविधान का अपमान है।' जानकारी के लिए बता दें अदा शर्मा की फिल्म को कुछ राज्यों में बैन किया गया है। कंगना रनौत ने उसी को लेकर ये बयान दिया है।
फिल्म ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को इस विवाद से नुकसान की जगह फायदा होता दिख रहा है। 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी की कमाई के आंकड़े देखने के बाद मेकर्स और फैंस काफी खुश है। अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी पर बैन लगाए जाने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/aKVW2mL
https://ift.tt/L9Tgw58
Comments
Post a Comment