Sidharth Malhotra ने उठाया वाइफ Kiara Advani का शॉपिंग बैग, एक्ट्रेस ने पति को दिया ये मेहनताना!
Sidharth Malhotra And Kiara Advani Chemistry : बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। ये कपल एक-दूसरे पर प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का एक-दूसरे के प्रति प्यार देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। एक बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्यारी केमिस्ट्री फैंस को देखने को मिली है। दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसा काम किया है कि लोग उन्हें 'परफेक्ट हसबैंड' बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि कियारा आडवाणी के पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने क्या काम किया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की तस्वीर
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा कई शॉपिंग बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसके साथ लिखा है, 'पति की ड्यूटी को पूरा कर रहा है। एक समय पर एक बैग।' दूसरी तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसके साथ लिखा है, 'बैग टू वर्क मिलने से पहले से एक छोटा-सा बाइट। कियारा आडवाणी को ट्रीट के लिए शुक्रिया।' पत्नी कियारा आडवाणी के प्रति पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्यार को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट पर कियारा आडवाणी ने रिएक्ट किया।
सिद्धार्थ और कियारा ने इसी साल की शादी
गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। इस कपल ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने कभी अपने रिलेशनशिप लेकर कोई बात नहीं की थी। ये कपल शादी के बाद आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट होती रहती है। वर्क फ्रंट की बात करे तो सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'योद्धा' और वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगे। वह पिछली बार फिल्म 'मिशन मजनू' में काम करते दिखाई दिए थे। वहीं, कियारा आडवाणी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' और फिल्म 'गेम चेंजर' में काम करते हुए दिखाई देंगी। कियारा आडवाणी पिछली बार फिल्म 'शहजादा' में काम करते दिखाई दिए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/yGs6UxY
https://ift.tt/re3DFCT

Comments
Post a Comment