Shah Rukh Khan ने पूरी की कैंसर मरीज फैन की आखिरी इच्छा, वीडियो कॉल पर दिया बड़ा सरप्राइज
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी दरियादिली के लिए काफी मशहूर हैं। शाहरुख अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं और वह कई मौके पर अपने फैंस के प्रति प्यार भी जाहिर करते नजर आ जाते हैं। अब हाल ही में शाहरुख खान ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। दरअसल पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला शिवानी चक्रवर्ती शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बहुत बड़ी फैन हैं। शिवानी कैंसर से जूझ रही हैं, हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान शिवानी ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया था कि वह शाहरुख खान से मिलना चाहती हैं।
शिवानी की यह गुजारिश जैसे ही शाहरुख खान को पता चली तो एक्टर ने अपनी फैन को सरप्राइज दे दिया। शाहरुख खान ने शिवानी से वीडियो कॉल पर बात की। एक्टर ने करीब 30 मिनट तक शिवानी से बात की। इस दौरान एक्टर ने शिवानी को इलाज में उनकी मदद करने का वादा भी किया। वीडियो कॉल के दौरान की शाहरुख खान की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
शाहरुख खान करेंगे शिवानी की मदद
इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक शिवानी की बेटी प्रिया ने बताया कि शाहरुख खान ने उनकी मां के ठीक होने के लिए वीडियो पर दुआ पढ़ी। इसके साथ ही एक्टर ने उनसे मिलना का वादा किया और उनके घर आकर फिश करी खान की इच्छा भी जाहिर की। प्रिया ने बताया कि शाहरुख खान ने कहा कि वह आर्थिक रूप से हमारी मदद करेंगे।
'जवान' फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे शाहरुख खान
बता दें कि 'पठान' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले शाहरुख खान अब अपनी एक्शन स्पाई फिल्म 'जवान' के जरिए सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाएंगे। शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। शाहरुख खान की 'जवान' 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में एक बार फिर से किंग खान एक्शन अवतार में देखने को मिलेंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sxMQfSX
https://ift.tt/by0ding
Comments
Post a Comment