Shah Rukh Khan ने बड़े ही खास अंदाज में किया सुहाना को बर्थडे विश, क्यूट वीडियो देख पसीज जाएगा दिल
Shah Rukh Khan Wished Daughter Suhana Khan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आज 23 साल की हो गई हैं। इस मौके पर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी सुहाना को बर्थडे की ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं। गौरी ने साल 2000 में सुहाना को जन्म दिया था। शाहरुख अपनी लाडली से बहुत प्यार करते हैं, यही कारण है कि शाहरुख खान हर काम में अपनी बिटिया का साथ देते और हौसला अफजाई करते नजर आ जाते हैं। अब सुहाना के 23वें बर्थडे पर शाहरुख खान ने बेटी का एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सुहाना स्केट्स पहन गोल-गोल घूमती नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना खान (Suhana Khan) ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और डेनिम जीन्स पहनी है। वीडियो में सुहाना खान स्केट्स पहनकर काफी खुश लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा, "आज आपको हमेशा के लिए खुश करने का दिन है। लव यू बेबी।" शाहरुख खान के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सुहाना खान का वीडियो
फैंस दे रहे सुहाना खान (Suhana Khan) को बर्थडे की बधाई
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के इस पोस्ट पर फैंस सुहाना खान को बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग शाहरुख से सुहाना का हाथ भी मांग रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई और भगवान आप दोनों को आगे आने वाली इस खूबसूरत यात्रा के लिए आशीर्वाद दे। बहुत सारा प्यार।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "दामाद वाली एप्लिकेशन कहां सब्मिट करनी है?" शाहरुख खान के इस पोस्ट पर एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "शाहरुख आप अपनी बेटी को बहुत प्यार करते हो? और हम भी करते हैं।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना खान पिता शाहरुख खान की तरह ही एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। सुहाना जल्द ही जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगी। सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्या नंदा स्टारर यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए सुहाना खान एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखेंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Osde3Sy
https://ift.tt/GF60r3Z
Comments
Post a Comment