Shabana Azmi और जावेद अख्तर की जमकर होती है लड़ाई, एक-दूसरे की जान लेने का करता है मन
Shabana Azmi Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) अपने बेबाक बयानों से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक शबाना आजमी ने साल 1984 में जावेद अख्तर (Javed Akhtar) संग शादी रचाई थी। शादी के इतने साल बाद आज भी दोनों एक-दूसरे पर प्यार जाहिर करते नजर आ जाते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शबाना आजमी ने खुलासा करते हुए बताया कि जावेद अख्तर संग उनका खूब झगड़ा होता है और कभी-कभी तो मन करता है कि वह एक-दूसरे को जान से मार दें।
फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने जावेद अख्तर (Javed Akhtar) संग अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहा, "शुरुआत में मैं कभी भी रोमांटिक नहीं थी। मुझे लगता है कि युवा लड़कियां, शायद आज के समय में यह बदल गया है, लेकिन हमारे जमाने की युवा लड़कियों के रोमांस को लेकर काफी अच्छे विचार थे। जैसे परियों की कहानी, कहानियों की किताबों या फिर उन कार्टून्स में हुआ करती थी। लेकिन मैं कभी ऐसी नहीं थी क्योंकि मैंने अपने पैरेंट्स की शादी को धेखा था, जो बहुत सारे रोमांस के साथ शुरू हुआ और फिर दोस्ती में बदल गया। इसलिए मैंने जिस चीज को बहुत महत्व दिया है वह थी दोस्ती।"
जावेद और मेरे बीच होते हैं बहुत झगड़े- शबाना आजमी
एक्ट्रेस शबाना आजमी ने बताया कि जावेद अख्तर और उनके बीच काफी लड़ाई- झगड़े होते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "जब झगड़े होते हैं तो ऐसा मन करता है कि एक-दूसरे को मार दें। लेकिन दिन के अंत में, दूसरे व्यक्ति का सम्मान करना महत्वपूर्ण है। जावेद को यह कहने का शौक है कि शबाना मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। और ये दोस्ती इतनी पक्की है कि शादी भी इसे बर्बाद नहीं कर पाई।"
बता दें कि जावेद अख्तर के पिता और शबाना आजमी के पिता में काफी समानताएं थीं। यह दोनों कवि थे और दोनों ही हिंदी फिल्मों के गानों के लिए लिरिक्स लिखते थे। केवल इतना ही नहीं जावेद और शबाना के पिता एक ही पार्टी कम्यूनिस्ट से भी जुड़े हुए थे। ऐसे में शबाना का कहना है कि जावेद और मेरी लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज होनी चाहिए थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/5scJ31b
https://ift.tt/bQcHSZ4
Comments
Post a Comment