Raghav संग सगाई से पहले परिणीति ने पढ़ा एंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट, बोलीं- ' सभी के लिए हां कहना होगा वरना...'
Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) सगाई के बाद अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव और परिणीति अक्टूबर के आखिर में शादी रचाएंगे। हालांकि अभी तक दोनों की शादी की कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ इसी महीने दिल्ली के कपूरथला हाउस में एंगेजमेंट की थी। इस सगाई में प्रियंका चोपड़ा से लेकर मनीष मल्होत्रा और अरविंद केजरीवाल तक, कई बड़े-बड़े कलाकार और नेता शामिल हुए थे। अब राघव परिणीति की सगाई का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति राघव के सामने इंगेजमेंट का कॉन्ट्रैक्ट रखती नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति ने हाथ में माइक थामा हुआ है। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं, "राघव इंगेजमेंट का कॉन्ट्रैक्ट इस प्रकार है। आपको सभी के लिए हां कहना होगा और फिर हम देखेंगे कि यह रोका कल भी कायम रह पाता है या नहीं। मैं, राघव चड्ढा, निम्नलिखित से सहमत हूं। नंबर एक, स्वीकार करें कि परिणीति हमेशा सही होती हैं।" परिणीति की बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसना शुरू कर देता है। इसके बाद वीडियो में राघव और परिणीति की एंगेजमेंट सेरेमनी की झलकियां दिखाई जाती हैं।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का इंगेजमेंट वीडियो
Raghav & Parineeti from Omega Productions on Vimeo.
वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा कई मौके पर रोती हैं तो वहीं परिवार उन्हें प्यार से गले लगाकर शांत करने की कोसिश करता है। इसके बाद वीडियो में परिणीति मनीष मल्होत्रा संग सेल्फी लेती नजर आती हैं तो वही एक्ट्रेस की मां रीना चोपड़ा भी इमोशनल होती नजर आती हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की भी झलक देखने को मिलती है। वीडियो में रीना चोपड़ा रोते हुए राघव चड्ढा से अपनी फीलिंग्स शेयर कर रही हैं। इस वीडियो में रीना चोपड़ा कह रही हैं, "यह जानने के बाद कि आपकी बेटी वास्तव में एक ऐसे व्यक्ति के पास जा रही है जो उसकी देखभाल एक पिता से भी बेहतर करेगा। मेरा मतलब है कि हम आपसे प्यार करते हैं राघव।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/idRF1IX
https://ift.tt/Nkg3AWT
Comments
Post a Comment