मेकर्स को रोकनी पड़ी थी 'अल्लाह करे दिल ना लगे' गाने की शूटिंग, Priyanka Chopra के डांस से नहीं थे खुश

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपने अंदाज और बेबाक बयानों से फैंस के होश उड़ा देती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' से की थी। इस फिल्म में प्रियंका अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के किरदार को काफी पसंद किया गया था। लेकिन अब फिल्म 'अंदाज' में प्रियंका चोपड़ा के डांस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल ई टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार 'अल्लाह करे दिल ना लगे' गाने में प्रियंका चोपड़ा वैसा डांस नहीं कर पाई थीं, जैसा मेकर्स चाहते थे। इसके कारण शूटि्ंग को रोक दिया गया था।

प्रियंका चोपड़ा को दिलवाई गई थी 45 दिनों की ट्रेनिंग

ई टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि 'अल्लाह करे दिल ना लगे' गाने में प्रियंका चोपड़ा उस बॉलीवुड स्टाइल में डांस नहीं कर पा रही थीं, जिसमें प्रोड्यूसर सुनील दर्शन और डायरेक्टर राज कंवर चाहते थे। ऐसे में गाने की शूटिंग को रोक दिया गया और टीम केपटाउन से वापस मुंबई आ गई। मुंबई आकर सुनील ने प्रियंका चोपड़ा को कोरियोग्राफर वीरू कृष्णन के पास 45 दिनों की ट्रेनिंग के लिए भेजा।

दोबारा की थी गाने की शूटिंग

45 दिनों की ट्रेनिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा को वापस केपटाउन ले जाया गया। जहां एक बार फिर से गाने की शूटिंग की गई। हालांकि इस बार प्रियंका के डांस से प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दोनों बहुत खुश थे।

सुनील दर्शन ने की बात की पुष्टि

प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, "हां ऐसा ही हुआ था। उसी समय अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं और उनकी डिलीवरी डेट भी नजदीक थी। अक्षय ने हमें सजेस्ट किया कि हमें एक ब्रेक लेना चाहिए और एक महीने के लिए मुंबई वापस लौट जाना चाहिए। और हां मैंने प्रियंका को वीनू प्रकाश की क्लास में डाला था। वहां से ट्रेनिंग के बाद सब कुछ ठीक हो गया था।"



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PXKDeYA
https://ift.tt/e4SUAD5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म