Navya Naveli Nanda ने मुंबई से दूर गांव में चलाया ट्रैक्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी ने दिया ये रिएक्शन
Navya Naveli Nanda Video : बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भले ही इंडस्ट्री में एक्टिव ना हों लेकिन अक्सर लाइमलाइट में आ जाती हैं। नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब नव्या नवेली नंदा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, इस वीडियो में नव्या नवेली नंदा ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।
नव्या नवेली नंदा के वीडियो पर स्टार्स ने दिया रिएक्शन
नव्या नवेली नंदा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नव्या नवेली नंदा ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद नव्या नवेली नंदा पेड़ के नीचे चारपाई पर बैठकर लोगों से बात कर रही है। नव्या नवेली नंदा ने वीडियो के कैप्शन में बताया है कि वह गुजरात के गणेशपुरा में हैं। नव्या नवेली नंदा का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वह उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, नव्या नवेली नंदा के वीडियो पर उनकी मां श्वेता बच्चन के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, सोनाली बेंद्रे, गजराज राव, महीप कपूर सहित तमाम स्टार्स ने भी रिएक्शन दिया है।
नव्या नवेली नंदा का वीडियो
नव्या नवेली नंदा की पोस्ट पर सिद्धांत चतुर्वेदी का कमेंट
नव्या नवेली नंदा की पोस्ट पर सिद्धांत चतुर्वेदी का कमेंट काफी दिलचस्प था। दरअसल, नव्या नवेली नंदा ने जो वीडियो शेयर किया है उसके बैकग्राउंड में गाना 'कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया' बज रहा है। इस पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'नादिया के पार।' बताते चलें कि फिल्म 'नादिया के पार' का गाना 'कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया' है। गौरतलब है कि नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी के अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हालांकि, इन दोनों ने कभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है। जबकि नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी अक्सर एक साथ नजर आते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/53U4D9m
https://ift.tt/jahEIlV
Comments
Post a Comment