IIFA अवॉर्ड शो में एक-दूसरे से भिड़ी राखी सावंत और सारा अली खान, वीडिया हुआ वायरल

Sara Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की वजह से चर्चा में हैं। इस मूवी में सारा अली खान के साथ विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। विक्की कौशल और सारा अली खान इस मूवी का प्रमोशन जोरों शोरो से कर रहे हैं। इस बीच सारा अली खान का एक वीडियो आउट हुआ है जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सारा अली खान के साथ कुछ ऐसा कर दिया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस वीडियो पर...

राखी सावंत संग सारा अली खान की हुई लड़ाई

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया है जिसमें राखी सावंत और सारा अली खान नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में सारा अली खान और राखी सावंत दोनों ही रेड ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान जैसे ही बाथरूम से निकलती हैं वह राखी सावंत से टकरा जाती हैं। राखी और सारा एक दूसरे को देख चौंक जाती हैं। राखी और सारा दोनों दावा करने लग जाते हैं कि कौन ज्यादा अच्छा दिख रहा है। इस दौरान राखी और सारा एक दूसरे से लड़ने लगती हैं। बाद में दोनों जरा हटके जरा बचके के गाने पर डांस करने लगते हैं। इस बीच राखी सावंत, सारा अली खान को गोद में उठा लेती हैं।

यहां देखें वीडियो:

इस दिन रिलीज होगी सारा और विक्की की फिल्म

बताते चलें कि हाल ही में सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को रिलीज होने वाली है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सारा अली खान गैसलाइट में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने इस मूवी में शानदार एक्टिंग की थीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CiOx2qG
https://ift.tt/e4SUAD5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म