IIFA 2023: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा टेक्निकल अवॉर्ड, देखें विनर्स की लिस्ट
IIFA 2023 Technical Awards : आईफा अवॉर्ड 2023 (IIFA 2023) अबू धाबी में हो रहा है। 26 मई को शुरू आईफा अवॉर्ड की 27 मई को क्लोजिंग सेरेमनी है। इन दो दिनों में अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जमकर परफॉर्मेंस हुए। आईफा में शामिल होने वाले स्टार्स की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच आईफा 2023 में टेक्निकल अवॉर्ड के विनर्स की घोषणा कर दी है गई है। आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने सबसे ज्यादा तीन टेक्निकल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइए जानते हैं कि आईफा 2023 में किस-किस को ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है।
आईफा 2023 का दो दिन का आयोजन
आईफा 2023 का 26 मई को शुभारंभ हुआ था और 27 मई को समापन होने वाला है। आईफा अवॉर्ड फंक्शन में विनर्स की पूरी लिस्ट तो नहीं आई है। हालांकि, टेक्निकल अवॉर्ड की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को तीन और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया' को दो टेक्निकल अवॉर्ड मिले हैं। यहां पर टेक्निकल अवॉर्ड की पूरी लिस्ट है।
टेक्निकल अवॉर्ड की लिस्ट
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- सैम सीएस (विक्रम वेधा)
बेस्ट कोरियोग्राफी- बॉस्को सीजर (भूल भुलैया 2)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सुदीप चटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट डायलॉग- उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एडिटिंग- संदीप फ्रांसिस (दृश्यम 2)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट साउंड डिजाइन- मंदार कुलकर्णी (भूल भुलैया 2)
बेस्ट साउंड मिक्सिंग- गुंजन ए साह, बोलॉय कुमार डोलाई और राहुल करपे (मोनिका ओ माय डार्लिंग)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल)- ब्रह्मास्त्र
आईफा 2023 की जरूरी बातें
गौरतलब है कि सलमान खान ने आईफा 2023 से तमाम वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं। सलमान खान इन वीडियोज और फोटोज में अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान खान के सोशल मीडिया पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बताते चलें कि आईफा 2023 को विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन ने होस्ट किया है। वहीं, आईफा 2023 से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसको लेकर दावा किया गया कि सलमान खान की सिक्योरिटी ने विक्की कौशल को धक्का दिया था। हालांकि, इन खबरों के वायरल होने पर विक्की कौशल ने कहा था कि जो वीडियो में दिखाई दे रहा है वैसा कुछ भी नहीं था। वहीं, सलमान खान ने विक्की कौशल को गले भी लगाया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/A3QWNZz
https://ift.tt/14XipLZ
Comments
Post a Comment