Gadar Trailer: तारा सिंह ने पाकिस्तान में घुस लगाए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे, नए टच के साथ सामने आया 'गदर' का ट्रेलर

Gadar 2 Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की 2001 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'गदर (Gadar)' को नए टच के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। पूरे 23 साल बाद एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। 'गदर: एक प्रेम कथा' के इस नए ट्रेलर में तारा अपने प्यार सकीना को पाने के लिए पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा रहे हैं। 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' के नए ट्रेलर में सनी देओल का धांसू एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है तो वहीं सकीना की सादगी दिल जीत रही है। बता दें कि गदर 2 (Gadar 2) की रिलीज से पहले मेकर्स ने 'गदर एक प्रेम कथा' को रिलीज करने का फैसला लिया है। जहां नए टच में पुरानी फिल्म 9 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं गदर 2, 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाएगी।

सनी देओल की 'गदर एक प्रेम कथा' को मिल रहा प्यार

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर एक प्रेम कथा' को एक बार फिर से फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। केवल एक घंटे में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 75 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' को अब 9 जून को 4k और डोल्बी एटम्स के साथ रिलीज किया जाएगा। ऐसे में इस फिल्म को देखने का दर्शकों का एक्सपीरियंस बेहतरीन होने वाला है।

 

'गदर एक प्रेम कथा' का ट्रेलर

''

'गदर एक प्रेम कथा' ने किया था 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

बता दें कि सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी स्टारर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' केवल 18.5 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई थी। वहीं साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 76.44 करोड़ रुपये था तो वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 111.73 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने कमाई के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। 'गदर एक प्रेम कथा' को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी लाइनें लगती थीं। ऐसे में अब फैंस को बड़ी ही बेसब्री से 'गदर 2' का इंतजार है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HI9tCw8
https://ift.tt/fsMvWAD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म