Devara FIRST LOOK OUT: 'देवरा' बनकर थियेटर हिलाएंगे जूनियर एनटीआर, जारी हुआ धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर
Devara FIRST LOOK OUT: आरआरआर फेम टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जूनियर एनटीआर अपनी अगली फिल्म निर्देशक कोरताला शिवा के साथ लेकर आने वाले हैं। निर्देशक कोरताला शिवा और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म एनटीआर 30 को लेकर इन दिनों काफी बज है। दर्शकों के इसी क्रेज को सातवें आसमान पर पहुंचाने के लिए फिल्म मेकर्स ने सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के फैंस को बड़ी ट्रीट दी है। निर्माताओं ने अपनी फिल्म के लीड स्टार जूनियर एनटीआर के 40वें बर्थडे से ठीक एक दिन पहले उनकी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है।
इस दिन रिलीज होगी देवरा
साथ ही मेकर्स ने सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की इस फिल्म देवरा की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को मेकर्स 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी में हैं। साथ ही मेकर्स ने बता दिया है कि फिल्म का नाम देवरा है। इसके साथ ही मीडिया में चल रहीं उन रिपोर्ट्स पर भी आधिकारिक मुहर लग चुकी है। जिसमें दावा किया जा रहा था कि इस फिल्म का नाम 'देवरा' होगा। यहां देखें सामने आया फिल्म देवरा से जूनियर एनटीआर का जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर।
जाह्नवी कपूर संग रोमांस करेंगे जूनियर एनटीआर
जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि सुपरस्टार जूनियर एनटीआर स्टारर निर्देशक कोरताला शिवा की इस अपकमिंग फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसका धमाकेदार ऐलान मेकर्स ने कुछ वक्त पहले ही किया था। ये अदाकारा की पहली साउथ फिल्म होगी। जिसमें वो जूनियर एनटीआर संग स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। दिलचस्प बात ये है कि जूनियर एनटीआर और निर्देशक कोरताला शिवा की ये फिल्म एक पैन इंडिया रिलीज होगी। यही वजह है कि इस फिल्म को मेकर्स हिंदी में भी रिलीज करने वाले हैं।
जूनियर एनटीआर-कोरताला शिवा ने दूसरी बार मिलाया है हाथ
खास बात ये है कि जूनियर एनटीआर और कोरताला शिवा इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म जनता गैराज साथ दे चुके हैं। यही वजह है कि इस फिल्म के भी दर्शकों को भारी उम्मीदें हैं। जूनियर एनटीआर और कोरताला शिवा की इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आई थीं। फिल्म की बंपर सक्सेस के बाद अब दूसरी बार ये स्टार एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी दोबारा धमाल मचाने की तैयारी में हैं।
कोरताला शिवा के लिए बेहद जरूरी है जूनियर एनटीआर की फिल्म
याद दिला दें कि निर्देशक कोरताला शिवा ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार और सुपरहिट फिल्में दी हैं। मगर बीती दफा सुपरस्टार राम चरण और चिरंजीवी संग आई उनकी फिल्म आचार्य थियेटर्स में धमाल नहीं मचा पाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। जिसकी वजह से कोरताला शिवा भारी कर्जे में डूब गए थे। इस मुश्किल वक्त में निर्देशक को जूनियर एनटीआर ने सपोर्ट किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन कर सकेगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/KvUad7t
https://ift.tt/Xv3Odo7
Comments
Post a Comment