Carry On Jatta 3 के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर खान ने किया भांगड़ा, सामने आया वीडियो

Aamir Khan's bhangra video goes viral: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। सुपरस्टार अपनी बैक टू बैक 2 बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बाद कुछ दिनों के ब्रेक पर है। इस बीच एक्टर जमकर अपने साथी दोस्तों की फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च इवेंट्स में हिस्सा लेते दिख रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की अपकमिंग पंजाबी फिल्म स्टार कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे। जहां सुपरस्टार ने पूरी टीम के साथ मिलकर खूब मस्ती की। इस दौरान सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म की टीम के साथ मिलकर ढोल के साथ जबरदस्त भांगड़ा किया। जिसके बाद उनकी ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। आमिर खान ने इस दौरान कुर्ता और जींस कैरी की हुई थी। इस वक्त सुपरस्टार आमिर खान बेहद कूल नजर आ रहे थे।

आमिर खान ने ढोल पर किया धमाकेदार भांगड़ा

आमिर खान के वीडियो पर लोगों ने दिए जमकर कमेंट्स

सुपरस्टार आमिर खान के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। सुपरस्टार आमिर खान के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'क्या भांगड़ा है।' जबकि, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'रंग दे बसंती वाली वाइब आ रही है।' हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहलवानों के समर्थन में आवाज न उठाने को लेकर आमिर खान को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'जिनके नाम पर इसने पैसे कमाए वो पुलिस के डंडे खा रहे हैं और ये यहां नाच रहे हैं। शर्म करो। उस वक्त तो ट्विटर पर खूब ट्वीट करते थे। अब क्यों चुप हैं आमिर खान।' जबकि, एक यूजर का ध्यान तो आमिर खान के हेयरबैंड पर ही खिंचा चला गया। यूजर ने लिखा, 'ये भी 10 रुपये वाला हेयरबैंड पहनते हैं।'

आमिर खान ने नहीं किया किसी फिल्म का ऐलान

सुपरस्टार आमिर खान बीती दफा अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। इस फिल्म में अदाकारा करीना कपूर खान एक्टर के साथ लीड रोल में थीं। हालांकि ये फिल्म थियेटर पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इसके बाद से एक्टर ने एक लंबे ब्रेक पर जाने का मन बना लिया। फिलहाल वो किसी फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2fqktWC
https://ift.tt/bQcHSZ4

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म