'मुसलमानों के खिलाफ नफरत बन गया है फैशन', नसीरुद्दीन शाह ने दिया बड़ा बयान
Naseeruddin Shah On Hate Against Muslims: बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। इन दिनों नसीरुद्दीन जी5 की वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडिड बाय बल्ड' (Taj: Divided By Blood) में नजर आ रहे हैं, जिसमें एक्टर का किरदार काफी पसंद किया जा रहा है। अब इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने मुस्लमानों से नफरत को लेकर एक बयान दिया है, जिसको लेकर वह खबरों में छा गए हैं। दरअसल एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत अब फैशन हो गई है, जिसे सरकार के द्वारा सिनेमा के माध्यम से बड़ी ही चतुराई के साथ फैलाया जा रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने कहा, "जी बिल्कुल, ये चिंताजनक बेहद ही चिंताजनक समय है। यह पूरी तरह से प्रोपगैंडा फिल्म है। पढ़े-लिखे लोगों में भी मुसलमानों से नफरत करना आजकल फैशन बन गया है। सत्ताधारी दल ने बहुत चतुराई से इसका इस्तेमाल किया है। हम सेक्युलर ये, लोकतंत्र वो की बात करते हैं, तो आप हर चीज में धर्म का परिचय क्यों दे रहे हैं?"
एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने आगे कहा कि चुनाव आयोग भी ऐसी बातों पर कुछ नहीं बोलता है। हमारे देश में राजनीतिक पार्टियां चुनावों में धर्म का खुलकर इस्तेमाल करती हैं। केवल इतना ही नहीं अगर कोई मुस्लिम लीडर अल्लाह हू अकबर का नाम लेकर वोट मांगता है तो अब तक उस पर बवाल खड़ा हो गया होता।
केवल इतना ही नहीं अपने इंटरव्यू में एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कर्नाटक चुनाव का भी जिक्र किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी चुनावों के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हालिया चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। मुझे लगता है कि ये धर्म का इस्तेमाल होना जल्द ही खत्म हो जाएगा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/IiQGNWU
https://ift.tt/e4SUAD5
Comments
Post a Comment